अपडेटेड 22 September 2023 at 22:16 IST

Cherry Tomato: टेस्ट ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी जबरदस्त है चेरी टमाटर, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

चेरी टमाटर न केवल सेहत के लिए अच्छे होते हैं बल्कि ये टमाटर शरीर को कई समस्याओं से भी बचा सकते हैं। 

image-pixabay
image-pixabay | Image: self

Cherry Tomato ke Fayde: टमाटर एक ऐसा फल है जिसे सब्जी, चटनी, सलाद, सूप समेत कई तरीकों से खाया जाता है और यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी चेरी टमाटर के बारे में सुना है। यह बाजार में मिलने वाले नॉर्मल टमाटरों की तुलना में काफी छोटे, रसेदार और स्वादिष्ट होते हैं। इसके अलावा इसमें कई बीमारियों को दूर करने वाले पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो इसे और भी ज्यादा खास बनाते हैं। तो चलिए इसके कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में जानते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • चेरी टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • किन-किन बीमारियों में काम आता है चेरी टमाटर? 

चेरी टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

चेरी टमाटर देखने में तो बहुत ही छोटा और सुंदर होता है, लेकिन इसमें सेहत के कई राज छुपे हुए हैं जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। चेरी टमाटर में विटामिन A, C, E, पोटैशियम, कार्ब्स, प्रोटीन, फैट, फाइबर, शुगर, आयरन, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 

किन-किन बीमारियों में काम आता है चेरी टमाटर? 

पाचन क्रिया के लिए
चेरी टमाटर पाचन क्रिया को तंदुरुस्त करने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके अंदर फाइबर पाया जाता है जो न केवल वजन को कंट्रोल करने में उपयोगी है बल्कि ये पाचन क्रिया को बेहतर भी बना सकता है।

Advertisement

दिल के लिए
दिल की सेहत के लिए भी चेरी टमाटर को काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही यह ब्लड में प्लेटलेट्स को भी बढ़ाने का काम करता है। वहीं इसके सेवन से दिल से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने में भी फायदा मिल सकता है। 

स्किन के लिए 
अगर आप त्वचा से संबंधित समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप चेरी टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अंदर जरूरी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिंस पाए जाते हैं जो स्किन हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं।

Advertisement

हड्डियों के लिए
चेरी टमाटर में कई जरूरी विटामिंस पाए जाते हैं, जो कैल्शियम को अब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं। ये हड्डियों को मजबूत करने में काफी फायदेमंद होती है। 

यह भी पढ़ें... Milk Tips: दूध के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, फायदे की बजाय होता है नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Health Benefit: दूध में मिलाकर पिएं चुटकीभर ये 'फल', शरीर की परेशानियां होंगी छूमंतर

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 September 2023 at 22:16 IST