अपडेटेड 15 March 2024 at 21:33 IST

Kidney Damage: पेशाब करते समय दिखाई दे ये बदलाव, तो समझ जाएं किडनी हो रही है डैमेज

आज के समय में Kidney खराब होना आम बात हो गई है, लेकिन अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है।

Kidney Damage Symptoms
पेशाब में आए ये बदलाव तो समझ जाएं किडनी हो रही डैमेज | Image: Freepik

Kidney Damage Symptoms: हमारे शरीर का हर हिस्सा अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन्हीं में से एक किडनी भी है, जो बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने और खून को साफ करने का काम करती है, लेकिन आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाल के चलते जल्दी ही लोगों की किडनी खराब होने लगती है, जो कई सारी गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। ऐसे में अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए और इलाज कराया जाए तो इससे बचा जा सकता है।

अगर किसी व्यक्ति की किडनी डैमेज हो रही हो, तो इसके शुरुआती लक्षणों और पेशाब में होने वाले बदलों से पहचाना जा सकता है। दरअसल, किडनी डैमेज होने पर यूरिन में कुछ बदलाव नजर आने लगते हैं, जिसे पहचानकर आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं और गंभीर स्थिति में जाने से बच सकते हैं।

यूरिन में नजर आए ये बदलाव तो हो जाएं सावधान

पेशाब के रंग में बदलाव
अगर आपके पेशाब का रंग बदलने लगा है, तो वैसे तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं जिसमें से किडनी से जुड़ी बीमारियां भी शामिल हैं। अगर आपके यूरिन का रंग हल्का लाल दिखा रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

पेशाब में ज्यादा झाग
अगर आपके यूरिन में जरूरत से ज्यादा झाग बनने लगा है, तो इसका मतलब होता है कि यूरिन के जरिए प्रोटीन आपके शरीर से बाहर निकल रहा है। जिसकी वजह से किडनी से जुड़ी कई समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

Advertisement

थोड़ा-थोड़ा यूरिन आना
अगर आपको बार-बार यूरिन आने का एहसास होता है, लेकिन टॉयलेट जाने पर ज्यादा यूरिन पास नहीं हो पाता है। इसके पीछे कम पानी पीना या फिर ज्यादा गर्मी भी हो सकता है, लेकिन कई बार या किडनी से जुड़ी परेशानियों की तरफ भी संकेत देता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें।

रात में बार-बार पेशाब आना
अगर आपको रात में बार-बार टॉयलेट आती है, तो यह किडनी खराब होने के संकेत हो सकते हैं। हालांकि कई बार यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या प्रोस्टेट ग्लैंड से जुड़ी बीमारियों के कारण भी हो सकता है।

Advertisement

पेशाब से बदबू आना
वैसे तो यूरिन से बदबू आना नॉर्मल है, लेकिन अगर ये सामान्य से ज्यादा है, तो यह आपकी किडनी के साथ कुछ गड़बड़ होने की तरफ इशारा करता है। यह किडनी डैमेज या फिर इसके इंफेक्शन का संकेत हो सकता है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें… Uric Acid: हद ज्यादा बढ़ गया है जोड़ों का दर्द? डाइट में शामिल करें ये चीजें; जल्द मिलेगी राहत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 15 March 2024 at 21:33 IST