अपडेटेड 29 March 2025 at 16:48 IST

Navratri 2025: कुट्टू का आटा किसे नहीं खाना चाहिए? जानें

Are there any side effects from eating buckwheat? कुट्टू का सेवन कौन नहीं कर सकता है? कुट्टू का आटा खाने के क्या नुकसान हैं? जानें...

Kuttu Ki Poori
कुट्टू का आटा खाने के क्या नुकसान हैं? | Image: Instagram/cookwithmanali

Are there any side effects from eating buckwheat? नवरात्रि में जो लोग व्रत रखते हैं वे अपनी डाइट में कुट्टू का आटा, समा के चावलों की खिचड़ी, फल आदि को जोड़ते हैं। हम बात कर रहे हैं कुट्टू के आदे की। यदि डाइट में कुट्टू के आटे को जोड़ा जाए तो इससे सेहत को कई फायदे होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कुट्टू का आटा सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में इन नुकसानों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कुट्टू के आटे के नुकसानों के बारे में जानेंगे। पढ़ते हैं आगे... 

Uploaded image

कुट्टू का आटा खाने के क्या नुकसान हैं? 

  • स्किन एलर्जी: जिन लोगों को स्किन एलर्जी है वे कुट्टू के आटे का सेवन सोच समझकर करें। ये स्किन एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकता है। वहीं अगर कुट्टू के आटे का सूट न करे तो व्यक्ति को स्किन एलर्जी हो भी स कती है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 
  • मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या: यदि कुट्टू के आटे को ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो इससे शरीर में पोटेशियम का लेवल बढ़ सकता है। बता दें कि पोटेशियम को ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो इससे न केवल मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है बल्कि दिल की धड़कन तेज या बंद होना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में जो पहले से ही दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं वे कुट्टू का सेवन सोच समझकर करें। 
  • पेट की समस्या: कुट्टू के आटे में फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में जो लोग पहले से ही पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं वे कुट्टू के आटे को सीमित मात्रा में खाएं। 

ये भी पढ़ें - Navratri Rangoli Design: नवरात्रि पर अपने घर को सजाएं रंगोली के डिजाइन से 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 March 2025 at 16:45 IST