अपडेटेड 21 June 2024 at 13:30 IST

अगर नजर आएं ये 7 लक्षण तो तुरंत बंद कर दें फोन, आंखें हो सकती हैं इस बड़ी बीमारी का शिकार

Eye Diseases in Hindi: यदि आप अधिक मात्रा में मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं, आंखों से जुड़ी ये बड़ी बीमारी आपको अपना शिकार बना सकती है।

Cell Phone Blindness
Cell Phone Blindness | Image: Unsplash

what is Cell phone blindness? आजकल हर दूसरे हाथों में मोबाइल नजर आता है। मोबाइल पर लोगों की निर्भरता जितना उनके कामों को आसान बना रही है उतना ही उनकी सेहत को भी खराब कर रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आंखों की सेहत की। मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल लोगों को आंखों से संबंधित बीमारी का सामना करा रहा है। आज हम ऐसे ही एक बीमारी के बारे में बात कर रहे हैं, जिसका नाम है सेल फोन ब्लाइंडनेस (Cell phone blindness)। यह बीमारी आंखों से जुड़ी है जो आगे चलकर व्यक्ति को गंभीर स्थिति का सामना भी करा सकती है। ऐसे में जानते हैं इस बीमारी से जुड़े लक्षण (Symptoms of Cell phone blindness) और कैसे करें बचाव। यदि आप अधिक मात्रा में मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाए आंखों से जुड़ी एक बड़ी बीमारी आपको अपना शिकार बना सकती है।

क्या है यह बीमारी?

जब व्यक्ति अधिक समय तक मोबाइल की स्क्रीन को देखता रहता है तो इसके कारण आंखों की पुतलियां सुकड़ने लगती हैं, जिससे फोकस करने वाली मांसपेशियां तनाव महसूस करती हैं और व्यक्ति को कई लक्षण जैसे धुंधलापन, आंखों में दर्द, जलन आदि नजर आ सकते हैं। जब यह लक्षण बढ़ने लगते हैं तो व्यक्ति सेल फोन ब्लाइंडनेस का शिकार भी हो सकता है।

क्या है गंभीर लक्षण (Cell Phone Blindness Symptoms in Hindi)

  • आंखों के सामने धब्बे नजर आना 
  • धुंधलापन महसूस करना
  • आसपास की वस्तुओं को ठीक से ना देख पाना 
  • आंखों में थकान 
  • आंखों में जलन 
  • आंखों में दर्द 
  • तेज चमक न सहन कर पाना

इस बीमारी से बचाव (Cell Phone Blindness Prevention in Hindi)

  • रात में मोबाइल चलाते वक्त नाइट लाइट का इस्तेमाल करें।
  • हर 20 मिनट बाद अपनी आंखों से किसी वस्तु पर ध्यान केंद्रित करें। 
  • अपने फोन की ब्राइटनेस को कम रखें।
  • अपनी आंखों को बार-बार न झपकाएं।
  • ठंडे पानी से अपनी आंखों को बार-बार धोएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 21 June 2024 at 13:30 IST