अपडेटेड 31 December 2023 at 21:50 IST

Aluminum Foil: सावधान! एल्युमिनियम फॉयल में पैक करते हैं खाना? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाते समय लगभग समय लोग अपना खाना Aluminum Foil में पैक करके ले जाते हैं, लेकिन यह कई बीमारियों को दावत देने का काम करता है।

food pack aluminum foil
एल्युमीनियम फॉयल में पैक खाना खाने से होती हैं बीमारियां | Image: Freepik

Aluminum Foil Disadvantages: अक्सर हम सभी लोग खाने-पीने को लेकर ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे हम गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसी ही एक गलती है, जिसे हम जानें-अनजाने रोजाना करते हैं और आगे चलकर यह गंभीर बीमारी बन सकती है। दरअसल, हम एल्युमीनियम फॉयल पेपर में खाना पैक करने की बात कर रहे हैं। ये आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • आप भी करते हैं एल्युमीनियम फॉयल में खाना पैक?
  • एल्युमीनियम फॉयल बीमारियों को देता है दावत
  • एल्युमीनियम फॉयल में खाना पैक करने से होती हैं ये बीमारियां

आप भी करते हैं एल्युमीनियम फॉयल में खाना पैक?

एल्युमीनियम फॉयल हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा है। पिछले कुछ समय से खाना पैक करने के लिए इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाने लगा है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसमें पैक किया खाना खाने से आप धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। चलिए जानते हैं कि एल्युमीनियम फॉयल में पैक खाना खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।  

Aluminum Foil में खाना पैक करने से होती हैं ये बीमारियां

लीवर-किडनी की बीमारियां
एक्सपर्ट्स के मुताबिक एल्युमीनियम फॉयल में खाना पैक करना ठीक है, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाए तो यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण इसका स्वाद बदल सकता है और लीवर और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisement

अल्जाइमर रोग
ज्यादातर लोग गरमा-गरम खाने को एल्युमीनियम फॉयल के साथ डिब्बों में पैक करते हैं, लेकिन जब आप ऐसा करते हैं, तब गर्म तापमान से पन्नी पिघल जाती है और इसके तत्व खाने में मिल जाते हैं। इनसे अल्जाइमर और डिमेंशिया होने की संभावना बढ़ सकती है।

सांस से जुड़ी बीमारियां
जब एल्युमीनियम को गर्म किया जाता है या जलाया जाता है, तो एल्युमीनियम ये धुंआ निकलता है। इस धुएं को अंदर लेने से नाक, गले और फेफड़ों में जलन हो सकती है, जिससे अस्थमा, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों के कैंसर जैसी श्वसन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

Advertisement

हड्डी से जुड़े रोग
एल्युमीनियम के उच्च स्तर के संपर्क में आने से हड्डियों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोमलेशिया जैसी हड्डी की बीमारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें… New Year Wishes: खास अंदाज में अपनों को दें नए साल की बधाई, भेजें ये लेटेस्ट Wishes

खून की कमी
एल्युमीनियम एनीमिया का कारण भी बन सकता है। एल्युमीनियम अस्थि मज्जा में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में बाधा डाल सकता है, जिससे रक्त की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता कम हो जाती है। 

यह भी पढ़ें… January 2024 Vrat Tyohar: साल का पहला महीना है बेहद खास, मनाए जाएंगे प्रमुख व्रत-त्योहार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 31 December 2023 at 21:50 IST