अपडेटेड 9 October 2024 at 08:34 IST

BP: क्यों चला जाता है 200 पार बीपी? जानें कारण

Can stress cause blood pressure over 200? जब ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है तो इसके पीछे क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में...

Bp
क्यों चला जाता है 200 पार बीपी? जानें कारण | Image: Pexels

Causes of high blood pressure in hindi: आज के समय में ज्यादातर लोगों का बीपी 200 से ऊपर जा रहा है। हालांकि ये बेहद ही गंभीर समस्या है। इसके कारण व्यक्ति को दिल से जुड़ी समस्याएं या स्ट्रोक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह पता लगाना तो जरूरी है कि ऐसी कौन से कारण है जिससे बीपी 200 के पार जा रहा है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बीपी 200 के पार क्यों पहुंच रहा है। पढ़ते हैं आगे…

हाई बीपी के कारण (high blood pressure Causes in Hindi)

  • बता दें कि इसके पीछे अनहेल्दी आदतें जिम्मेदार हो सकती है। जैसे- ज्यादा नमक का सेवन करना, शराब का सेवन करना, एक्सरसाइज ना करना, तंबाकू खाना आदि कारण आपके ब्लड प्रेशर को एकदम बढ़ा सकते हैं। 
  • इसके अलावा कुछ हेल्थ कंडीशंस जैसे डायबिटीज की समस्या, किडनी डिजीज की समस्या, ओबेसिटी यानी मोटापे की समस्या आदि भी आपके बीपी को 200 के पार पहुंचा सकते हैं। 
  • बता दे जब आपके घर में किसी अपने को हाई बीपी की समस्या रहती है तो यह जेनेटिक तरीके से आपको भी हो सकती है। 
  • वहीं जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे व्यक्ति को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। 
  • बता दें कि जब किसी व्यक्ति को थायराइड रहता है तो इस कारण व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो सकता है। 
  • प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके दौरान कभी-कभी महिलाओं का बीपी 200 के पार चला जाता है, जो मां और बच्चे की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। 
  • हमारे आसपास फैला पॉल्यूशन भी बीपी को 200 के पार पहुंचा सकता है। ऐसे में व्यक्ति को अपने आसपास पेड़ पौधे जरूर लगाने चाहिए।

ये भी पढ़ें - Matar Paneer: मटर पनीर की सब्जी में न डालें ये चीज,तुरंत बदल जाएगा स्वाद

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 9 October 2024 at 08:34 IST