अपडेटेड 4 December 2024 at 13:03 IST
Cancer: अगर शरीर में हो जाएं ये 3 इफेक्शंस तो बढ़ जाता है कैंसर का खतरा
Cancer causes in hindi: कुछ बैक्टीरिया के चलते व्यक्ति को कैंसर की समस्या हो सकती है। ऐसे में जानते हैं इस लेख के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Cancer causes in hindi: कैंसर की समस्या खतरनाक समस्याओं में से एक है। यह गंभीर बीमारी होती है जिसके पीछे कई बीमारियां जिम्मेदार हो सकती हैं। वहीं कुछ इनफेक्शंस के कारण भी ये समस्या हो सकती है। आज हम ऐसे ही कुछ इनफेक्शंस के बारे में आपको बता रहे हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेकर माध्यम से बताएंगे कि ऐसे कौन से इनफेक्शंस हैं, जिसके कारण व्यक्ति को कैंसर की समस्या हो सकती है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
कैंसर का खतरा…
- जब किसी व्यक्ति को HPV वायरस यानी ह्यूमन पहले पैपिलोमा वायरस हो जाता है। तब व्यक्ति को कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यह वाइरस सर्वाइकल कैंसर को बढ़ाता है। यह यौन संचारित वायरस है। ऐसे में 19 से 26 साल की उम्र में हर महिला को एचपीवी का टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए।
- दूसरा इंफेक्शन है HBV है। बता दें कि यह हेपेटाइटिस बी और सी से होने वाला वायरस कहलाता है, जो लिवर कैंसर का कारण बन सकता है। यह वायरस खून या शरीर के तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैल सकता है। ऐसे में व्यक्ति को एक बार हेपेटाइटिस बी का टीका जरूर लगवाना चाहिए जिससे इस कैंसर के जोखिम को रोका जा सके।
- तीसरा इंफेक्शन है HIV। एचआईवी इंफेक्शन जब व्यक्ति को होता है तो यह कपोसी सार्कोमा होने का कारण बन सकता है। बता दे कि यह एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है जो रक्त वाहिकाओं की कोशिकाओं में शुरू होता है ऐसे भी व्यक्ति को बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कुछ कैंसर बैक्टीरिया के चलते हो सकते हैं। ऐसे में समय समय पर व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और चेकअप करना चाहिए।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 December 2024 at 13:03 IST