Chai or Coffee During Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में चाय-कॉफी पीना सही है या नहीं? जानें

Chai or Coffee During Navratri Vrat: जो जातक नवरात्रि के दौरान व्रत रखें हैं? उन्हें यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या व्रत में चाय या कॉफी क्या पीना चाहिए?

Chai or Coffee During Navratri Vrat
Chai or Coffee During Navratri Vrat | Image: Freepik

Chai or Coffee During Navratri Vrat: हिंदू धर्म में नवरात्रि का व्रत नव दुर्गा के स्वरूप को समर्पित है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर हो जाते हैं और व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है। अब ऐसे में सवाल कि जो जातक व्रत रख रहे हैं तो इस दौरान चाय या कॉफी क्या पीना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

नवरात्रि व्रत में चाय-कॉफी पीना सही है या नहीं?

धार्मिक दृष्टि से देखें तो दूध पीना और हल्का मीठा लेना व्रत के लिए सही है। ये ऐसा पदार्थ है जो उत्तेजक माना जाता है। व्रत का उद्देश्य केवल 
सात्विक भोजन ग्रहण करना ही है। जो मन और शरीर को शांत और एकाग्र बनाए रखने के लिए होता है और अगर कैफिन ज्यादा पीया जाए तो शरीर को  उत्तेजित करती है।

हेल्थ के मामले में व्रत के दौरान चाय-कॉफी पीना सही है या नहीं?

वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो, चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर के लिए सही नहीं है और हम अघर व्रत में पीएं तो इससे डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है।  नवरात्रि व्रत के दौरान जब आप कम खाना खाते हैं, तो शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है।
इसके अलावा, खाली पेट चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इससे पेट में जलन हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Shardiya Navratri Maa Chandraghanta Puja: आज नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र और महत्व 

Advertisement

चाय और कॉफी के अलावा पीएं ये चीजें

व्रत के दौरान इन चीजों को पीने से पेट ठंडा रहता है और पेट में ऐसिडिटी नहीं बनती है। इसके अलावा अगर आपक व्रत रख रहे हैं तो केवल एक बार चाय पीएं। इससे आपके शरीर में केवल एक बार कैफिन जाएगा और इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगी। 
हर्बल टी, फल और जूस, दूध,  लस्सी या छाछ

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड