अपडेटेड 18 June 2023 at 12:37 IST
Burger: हो जाएं सावधान! बर्गर खाने से बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा, शरीर को हो सकता है गंभीर नुकसान
आप या आपके बच्चे बर्गर का सेवन ज्यादा करते हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, इसे खाने से लोगों में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Junk Food Side Effects: भारत में पिछले कुछ सालों से फास्ट फूड का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। इन्हीं में एक बर्गर भी शामिल है जिसे बच्चे हों या फिर बड़े सभी लोग, बड़े ही चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फास्ट फूड खाने में जितना टेस्टी लगता है ये स्वास्थ्य के लिए उतना ही खतरनाक होता है। वहीं अगर आप इसका सेवन ज्यादा करने लगते हैं तो आपकी सेहत के लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं बर्गर खाने से होने वाली परेशानियों के बारे में।
बर्गर के सेवन से बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
अगर आप या आपके बच्चे बर्गर का सेवन ज्यादा करते हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, इसमें सोडियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और किडनी जैसे शरीर के जरूरी अंगों को नुकसान पहुंचाता है और इनसे जुड़ी कई परेशानियों का कारण भी बन सकता है। ऐसे में बर्गर का ज्यादा सेवन करने से बचें।
- बर्गर में तेल, शर्करा, प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट्स, ट्रांस फैट्स और कोलेस्ट्रॉल की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है, जो दिल से जुड़ी परेशानियां खड़ी करता है।
- बता दें कि इसमें ट्रांस फैट की मात्रा अधिक पाए जाने के कारण इसके ज्यादा सेवन से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है।
- आजकल लोगों में मोटापा एक गंभीर समस्या बनती जा रही हैं। जिसकी एक वजह फास्ट फूड का ज्याद सेवन है। वहीं रोज-रोज बर्गर खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है जिसकी वजह से आपको कई सारी परेशानियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें... Hair Care: बाथरूम से लेकर बिस्तर तक झड़ते बालों से नहीं छूट रहा पीछा, इन फलों को डाइट में करें शामिल, जल्द होगा हेयर फॉल का इलाज
- आपको बता दें कि बर्गर में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है जो बढ़ते वजन का सबसे बड़ा कारण हो सकती है। वहीं जैसे-जैसे वजन बढ़ता जाता है वो शरीर में और भी कई परेशानियों को दावत देने लगता है। ऐसे में अगर आप भी बर्गर और फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करते हैं तो सावधान हो जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें... Pitra Dosh Upay: पितृ दोष बन सकता है आपकी सफलता में रोड़ा, आषाढ़ी अमावस्या पर करें ये उपाय, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 18 June 2023 at 12:33 IST