अपडेटेड 18 August 2025 at 20:59 IST

Brown VS White Rice For Health: भूरा या सफेद चावल सेहत के लिए कौन सी है सबसे अच्छी? जानें लें ये अंतर

Brown VS White Rice For Health: आजकल सभी लोग हेल्थ के मामले में अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देते हैं। ताकि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे और वह शारीरिक रूप से फिट रहे हैं। इतना ही नहीं पाचन समस्या भी न हो। आइए हम आपको इस लेख में भूरे और सफेद रंग के चावल के अंतर के बारे में बताएंगे कि आपकी सेहत के लिए कौन सा चावल सबसे अच्छा है।

Brown VS White Rice For Health
Brown VS White Rice For Health | Image: Shutterstock

Brown VS White Rice For Health: भारत में चावल को सबसे मुख्य खाना में से एक माना जाता है। कुछ लोगों का दिन बिना चावल खाए अधूरा माना जाता है। लेकिन जब सेहत की बात करें तो हमारे मन में कई तरह के सवाल आते हैं कि क्या हम जो चावल खा रहे हैं, वह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है? आइए इस लेख में विस्तार से भूरे और सफेद चावल खाने के बारे में विस्तार से जानेंगे कि कौन सा चावल सेहत के लिए अच्छा है और दोनों के पोषण में क्या अंतर है?

भूरा चावल क्या है?

भूरा चावल जिसमें केवल बाहरी कठोर परत यानी कि हस्क को हटाया जाता है। ब्राउन राइस फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। कौलोरी के मामले में यह सफेद चावल के मुकाबले कम होता है। कार्बोहाइ़्रेट की मात्रा में भी इसमें अधिक होती है। फाइबर 2.6 ग्राम पाया जाता  है। सफेद चावल के मुकाबले इसमें फेट अधिक होता है। इसमें मेग्निशियम भी 44 mg होती है।

सफेद चावल क्या है? 

सफेद चावल बेहद सोफ्ट होती है। जिसे सभी लोग आसानी से पका लेते हैं। इसे पकने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है। इसकी शेल्फ लाइफ लंबी हो जाती है। सफेद चावल में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। कार्बोहाइड्रेट भी अधिक माया जाता है। फाइबर अधिक मात्रा में होता है। फैट 0.3 पाई जाती है। इसमें मेग्निशियम 12 mg होती है।

भूरे चावल खाने के फायदे क्या हैं? 

ब्राउन राइस स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। फाइबर से भरपूर होता है। जो पाचन में सहायक और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जो इसे मधुमेह रोगियों के लिए आदर्श बनाता है। दिल के मरीजों के लिए ब्राउन राइस सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें बी विटामिन (B1, B3, B6, B9) भी होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Home Freshness: घर को महकाने के ये 10 तरीके आपको चौंका देंगे, कोना-कोना होगा खुशबूदार

सफेद चावल खाने के फायदे क्या है? 

सफेद चावल पाचन के लिए आसान होता है। भूरे चावल की तुलना में आर्सेनिक जमा होने की संभावना इसमें कम होती है। यह बेहद सोफ्ट होती है। इसलिए लोग इसे ज्यादा खाने प्रेफर करते हैं।

Advertisement

कौन सा चावल है सबसे बेहतर? 

यदि आप स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं और वजन, ब्लड शुगर या दिल की सेहत को लेकर सतर्क हैं, तो भूरा चावल एक बेहतर विकल्प है। लेकिन यदि आपको आसानी से पचने वाला, जल्दी बनने वाला और स्वादिष्ट विकल्प चाहिए, तो सफेद चावल भी कभी-कभार खाया जा सकता है। सेहतमंद जीवन के लिए संतुलन जरूरी है। आप चाहें तो सप्ताह में कुछ दिन भूरा और कुछ दिन सफेद चावल खाकर दोनों का लाभ ले सकते हैं।

नोट - कोई भी बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, खासकर यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 18 August 2025 at 20:57 IST