अपडेटेड 11 September 2025 at 14:41 IST

Brown Sugar or White Sugar: वजन घटाने के लिए कौन सी चीनी सेहत के लिए अच्छी? डायबिटीज मरीज क्या करें

Brown Sugar or White Sugar: जब बात वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल की आती है, तो अक्सर लोग यह सोचते हैं कि ब्राउन शुगर या व्हाइट शुगर इन दोनों में कौन सी चीनी बेहतर है। आइए हम आपको अपने इस लेख में विस्तार से बताएंगे।

Brown Sugar or White Sugar
Brown Sugar or White Sugar | Image: Freepik

Brown sugar vs White sugar: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल कौन नहीं चाहता है, सब लोग अच्छे हेल्थ के लिए क्या कुछ नहीं खाते हैं। कई लोग मोटापे से परेशान है तो कई लोग वजन के कम होने से परेशान हैं। लेकिन आजकल सबसे बड़ी चीज वजन को कम करने की है। इसलिए लोग कई ऐसे ऑप्शन देखते हैं। ताकि बीमारियों से दूर रहें और एक स्वस्थ लाइफस्टाल रहे। 

अब ऐसे में अगर आप चीनी का सेवन करते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है । आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आपके हेल्थ के अनुसार सफेद चीनी या भूरे चीनी का सेवन करना बेहतर है?

व्हाइट शुगर क्या है? (White Sugar)

व्हाइट शुगर जो गन्ने से बनाया जाता है इसे पूरी तरह से प्रोसेस किया जाता है। व्हाइट शुगर में सुक्रोज की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर के वजन को बढ़ाने में मदद करती है। डायबिटीज मरीजों को सफेद चीनी तो भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

ब्राउन शुगर क्या है? (Brown Sugar)

ब्राउन शुगर दरअसल व्हाइट शुगर से ही बनती है। बस इसमें सफेद चीनी बनाने के प्रोसेस से एक स्टेप पहले बनता है।  ब्राउन शुगर में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसमें इतनी कम सूक्रोज की मात्रा होती है कि इसका सेहत पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है।

Advertisement

डायबिटीज मरीजों के लिए कौन सी चीनी बेहतर है?

डायबिटीज मरीजों के लिए कोई भी शुगर अच्छी नहीं होती है। भले ही वह सफेद शुगर हो या फिर भुरा चीनी हो। दोनों में ग्लूकोज ज्यादा होती है। इसके कारण ब्लड ग्लूकोज लेवल को तेजी से बढ़ाता है। जो डायबिटिक मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।

ये भी पढ़ें - Ghee Milk में छिपा है आपकी खूबसूरती का राज, इस समय में पीने से सेहत पर होगा खास असर; जानें इसके फायदे

Advertisement

कौन सी चीनी आपके लिए है फायदेमंद?

अगर आप चीनी का सेवन करते हैं तो आपको ब्राउन शुगर खाना चाहिए। क्योंकि यह सफेद चीनी के मुकाबले कम नुकसानदायक होता है। ब्राउन शुगर सफेद चीनी बनाने से एक प्रोसेस कम होता है। जो आम व्यक्ति के हेल्थ के लिए अच्छा है। इसलिए आप ब्राउन शुगर ही खाएं।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 11 September 2025 at 14:41 IST