अपडेटेड 29 August 2025 at 14:29 IST
Brown Vs White Rice: आपकी सेहत के लिए कौन सा है बेहतर? दोनों में क्या है फर्क
Brown Rice vs White Rice: ब्राउन राइस और व्हाइट राइस में कौन सा चावल सेहत के लिए बेहतर होता है। आइए आपको बताते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Brown Rice vs White Rice: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के लिए लोग नई-नई चीजों को अपना रहे हैं। इंडियन डाइट में चावल एक अहम हिस्सा है, लेकिन सवाल यह है कि ब्राउन राइस और व्हाइट राइस में कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इन दोनों प्रकार के चावलों के बीच अंतर क्या है? कौन सा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है?
क्या होता है ब्राउन राइस?
ब्राउन राइस अनपॉलिश्ड चावल होता है, यानी कि इसमें बाहली चोकर और जर्म मौजूद रहते हैं। इसी कारण यह फाइबर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है।
क्या है व्हाइट राइस?
व्हाइट राइस पॉलिश करके तैयार किया जाता है। इनमें से ब्रान और जर्म निकाल दिए जाते हैं। इस प्रोसेस से चावल देखने में ज्यादा सफेद और टेस्टी लगते हैं। ये चावल पकने के बाद मुलायम हो जाते हैं। लेकिन इन चावल को इतनी प्रोसेस से गुजारने के बाद इनके पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। हालांकि इसे पचाना आसा होता है। इनको खाने के बाद तुरंत एनर्जी आती है।
फाइबर और पोषण
ब्राउन राइस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ये पाचन को मजबूत बनाने में और वजन को बैलेंस रखने में मदद करता है। वहीं, व्हाइट राइस में फाइबर की मात्रा कम होती है। ये खाने के बाद वजन बढ़ाता है।
Advertisement
ब्लड शुगर
ब्राउन राइस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे धीरे-धीरे शुगर रिलीज होता है और डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतर ऑप्शन है। व्हाइट राइस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है,जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
दोनों राइस खाने से डाइजेशन
ब्राउन राइस का स्वाद हल्का नट्स के जैसा लगता है इसे पकाने में ज्यादा समय लगता है। वहीं व्हाइट राइस मुलायम और जल्दी पक जाता है। इसे वजह से रोजाना इसे ही खाया जाता है।
Advertisement
कौन सा चावल होता है ज्यादा बेहतर?
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, डायबिटीज कंट्रोल करना चाहते हैं या लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस बेहतर है।
वहीं अगर आपको जल्दी पचने वाला और आसानी से उपलब्ध विकल्प चाहिए, तो व्हाइट राइस आपके लिए सही रहेगा।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 29 August 2025 at 14:29 IST