अपडेटेड 8 August 2023 at 15:05 IST

Breast feeding: क्या आप भी करवाती हैं ब्रेस्ट फीडिंग? तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

मां बनने के बाद महिलाओं को कई सारी चीजों का बहुत ही ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

Breast feeding Diet Tips
Breast feeding Diet Tips | Image: self

Breast feeding Diet Tips: मां बनने के बाद महिलाओं की जिंदगी में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। एक तरफ जहां उन्हें कई तरह के शारीरिक बदलाव होते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वूमेंस को अपने खान-पान में भी कई परहेज बरतने होते हैं, जिसकी वजह ब्रेस्ट फीडिंग होता है। दरअसल, मां जो भी खाती है ब्रेस्ट फीडिंग कराने से बच्चे पर भी उसका असर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें......

  • मां बनने के बाद महिलाओं को किन चीजों का करना पड़ता है परहेज?
  • ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिला को क्या खाना चाहिए?
  • स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को क्या नहीं खाना चाहिए?

मां बनने के बाद महिलाओं को किन चीजों का करना पड़ता है परहेज?

मां बनने के बाद एक महिला को कई सारी चीजों का परहेज करना होता है। उन्हें हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है। साथ ही उन्हें तीखा और मिर्च मसालेदार खाना खाने से मना किया जाता है। क्योंकि मां बनने के बाद वूमेंस को स्तनपान यानी ब्रेस्ट फीडिंग करवानी पड़ती है तो ऐसे में जब वे ऐसी चीजों का सेवन करती हैं तो इसका सीधा असर बच्चे की सेहत पर पड़ता है। 

ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिला को क्या खाना चाहिए?

  • स्तनपान कराने वाली महिला को गुड़ के पानी में देसी घी, बादाम और नारियल मिलाकर पीना चाहिए। इससे बॉडी में हीट बढ़ती है और मिल्क सीक्रिशन इम्प्रूव होता है। 
  • ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली वूमेस को हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इनमें आयरन, कैल्शियम, जिंक होता है जो शिशु के विकास में मदद करता है। 
  • स्तनपान कराने के पीरियड में मां को दलिया या ओट्स खाना फायदेमंद होता है, जिससे शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम और प्रोटीन की कमी पूरी होती है।
  • ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिला को चुकंदर को उबालकर खाना और सेब का जूस अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को क्या नहीं खाना चाहिए?

  • ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिलाओं को भूलकर भी ब्रोकली का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाकर अलग आप बच्चे को दूध पिलाती है तो उसे गैस की समस्या हो सकती है।
  • स्तनपान करवाने वाली महिला को पुदीने का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे महिला के शरीर में दूध कम बनने लगता है जिसकी वजह से बच्चा भूखा रह सकता है।
  • मां बनने के बाद महिलाओं को मूंगफली से दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि मूंगफली खाने के बाद जब आप बच्चे को दूध पिलाती हैं तो इससे उसे एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है।
  • ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिलाओं को किसी भी तरह के कैफीन का ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही स्तनपान करवाने वाली महिला को चॉकलेट खाने से भी बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें... Sleeping Naked Benefits: रात में बिना कपड़ों के सोने के हैं बड़े फायदे, अच्छी नींद के साथ-साथ होता है ये इंप्रूवमेंट!
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Eye Infection: आप की ये गलतियां बढ़ाती हैं आई इंफेक्शन का खतरा, आई फ्लू से बचना है तो बरतें ये सावधानियां 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 8 August 2023 at 15:03 IST