अपडेटेड 22 March 2025 at 21:53 IST

Amla: उबला हुआ आंवला खाने से क्या होता है?

Boiled Amla Benefits in Hindi: उबले हुए आंवले के सेवन से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। ऐसे में जानते हैं इन फायदों के बारे में...

Amla
boiled amla benefits in hindi | Image: Unsplash

Boiled Amla Benefits: उबला हुआ आंवला सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं उबले हुए आंवले के सेवन से सेहत की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके सेवन से न केवल पाचन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं बल्कि इसके सेवन से इम्यूनिटी को भी मजबूत किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप उबले हुए आंवले का सेवन क्यों करें। पढ़ते हैं आगे... 

Uploaded image

क्या हम उबले हुए आंवले खा सकते हैं? 

  • यदि आप इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में  उबले हुए आंवले को जोड़ सकते हैं। बता दें कि उबले हुए आंवले के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व (विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट) पाए जाते हैं जो सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं होते। 
  • यदि आप पाचन को स्वस्थ करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में उबले हुए आंवले को जोड़ सकते हैं। बता दें कि इनके सेवन से खानेकोसे पचाना आसान हो जाता है। इससे पाचन क्रिया भी अच्छी हो सकती है। 
  • स्किन को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप उबले हुए आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बना सकते हैं। इसे खाने से कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है। 
  • यदि आप बालों को बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आप आंवले को उबालकर का सकते हैं। इसके सेवन से हेयर ग्रोथ अच्छी होती है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो बालों को मजबूत करने के साथ-साथ बालों को शायनी बना सकता है। 

ये भी पढ़ें - Rice Water: चावल के पानी को बालों में कैसे लगाएं? 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 March 2025 at 21:53 IST