अपडेटेड 3 June 2024 at 17:11 IST
हिप्स की चर्बी से बेडौल हो गया है शरीर, तो दीवार के सहारे करें ये 2 एक्सरसाइज; तेजी कम होगा मोटापा
अगर आप हिप्स (Hips) की बढ़ चुकी चर्बी से परेशान हैं, तो आपको दीवार की मदद से बस दो एक्सरसाइज करना है। इससे तेजी से कूल्हों की चर्बी गायब होगी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Hips Fat Reduce Exercises: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के साथ-साथ बिजी शेड्यूल की वजह से महिलाएं अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाती है, जिसकी वजह से उनकी वजन तेजी से बढ़ने लगता है और बॉडी शेप खराब हो जाती है। ऐसे में अगर आप काम की व्यस्थता की वजह से जिम नहीं जा सकती है, तो घर पर ही आसानी से दीवार की मदद से सिर्फ एक्सरसाइज कर सकती है। यह वजन कम करने के साथ ही आपके हिप्स की चर्बी को भी घटाने का काम करता है।
दरअसल, हिप्स की चर्बी से आपकी खूबसूरती कम हो जाती है। ऐसे में आपको इसके लिए सिर्फ दो एक्सरसाइज करने की जरूरत है और इसके लिए आपको टाइम में बहुत ही कम दोना पड़ेगा। साथ ही डाइट में थोड़ा सा बदला भी करना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि वह कौन सी एक्सरसाइज है जिससे हिप्स की चर्बी होगी।
क्यों बढ़ती है हिप्स और टांगों के पास चर्बी?
सबसे पहले हम यह जान लेते है कि आखिर टांगों के पास और हिप्स के पास चर्बी जमा क्यों होती है। दरअसल, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में उम्र के बढ़ने से और अनुवांशिक तौर पर वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं इससे छुटकारा कैसे पाएं।
ये एक्सरसाइज हिप्स की चर्बी को करेंगी गायब
पहली एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को आप बेड पर लेटकर दीवार के सहारे कर सकते हैं। इसे करने से हिप्स के अलावा, पेट और जांघों की चर्बी भी तेजी पिघलने लगती है।
Advertisement
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप बिस्तर पर लेट जाएं।
- फिर खुद को थोड़ा दीवार के सहारे लेकर आएं और हाथों को बिस्तर पर सपाट रखें।
- इसके बाद अपने घुटनों को मोड़कर पैरों को दीवार पर रखें। अब अपने हिप्स को बिस्तर से थोड़ा ऊपर उठाएं।
- इसके बाद अपने कोर को संलग्न करें। यह प्रारंभिक पोजीशन है। फिर धीरे-धीरे हिप्स को वापस नीचे लाएं।
- आपको इसके 15 रेप्स के 3 सेट करने हैं।
दूसरी एक्सरसाइज
दूसरी एक्सरसाइज हिप्स की चर्बी को कम करने के साथ ही वजन कम करने और बॉडी शेप में लाने में मददगार होती है।
Advertisement
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले दीवार के सहारे खड़े हो जाएं।
- अब पैरों को थोड़ा चौड़ा करें और दोनों हाथों को कमर पर रखें।
- इसके बाद घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर जाएं और फिर वापस आएं।
- आपको इसके 15 रेप्स के 3 सेट करने हैं।
डाइट का भी रखें ध्यान
कई लोग पतले होने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ खाना पीना भी कम कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि भूखे रहने से चर्बी कम नहीं होती है। बल्कि वजन कम करने में एक्सरसाइज के अलावा डाइट का भी अहम रोल होता है। ऐसे में हेल्दी डाइट लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 June 2024 at 16:20 IST