अपडेटेड 14 August 2023 at 06:44 IST
Black Salt: तेजी से वजन कम करता है काला नमक, बस जान लें खाने का तरीका
काला नमक एक ऐसी चीज है जो लगभग हर घर के किचन में पाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि काला नमक वजन करने में बहुत ही कारगर होता है, नहीं तो आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Black Salt For Weight Loss: हर घर के किचन में कई ऐसी चीजें होती है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने का तो काम करती ही करती हैं साथ ही वो सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसी में एक काला नमक भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल आज तक आपने गैस से लेकर रोजमर्रा की कई सारी परेशानियों को दूर करने का काम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काला नमक बढ़ते वजन को तेजी से घटाने के लिए भी बहुत ही कारगर होता है। बस इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....
- क्या होता है काला नमक?
- काला नमक खाने के फायदे?
- वजन घटाने के लिए कैसे करें काले नमक का सेवन?
क्या होता है काला नमक?
काला नमक एक खास तरह का रॉक साल्ट है, जिसमें सोडियम क्लोराइड जैसे कई कंपाइंड पाए जाते हैं। इसे कई नामों से जाना जाता है जैसे कि ब्लैक साल्ट, पिंक साल्ट व रॉक साल्ट आदि। काले नमक का सबसे ज्यादा यूज दक्षिण एशिया में किया जाता है। आयरन और अन्य खनिजों की वजह से इसका रंग गुलाबी होता है। साथ ही यह कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं।
काला नमक खाने के फायदे?
- काला नमक खाने से नींद में सुधार होता है और व्यक्ति को बेहतर नींद आती है।
- काला नमक खाने वाले व्यक्ति को तनाव की समस्या कम होती है। इसमें मौजूद गुण तनाव को दूर करने का काम करता है।
- काला नमक चिंता के हार्मोन को रिलैक्स करता है।
- सीने में होने वाली जलन से भी काला नमक निजात दिलाता है।
- काले नमक का सेवन मांसपेशियों में ऐंठन को दूर करता है।
- काला नमक खाने से एसिडिटी, पाचन आदि से जुड़ी बीमारियों से राहत पाया जा सकता है।
वजन घटाने के लिए कैसे करें काले नमक का सेवन?
नींबू पानी
आप नींबू पानी में सादे नमक की बजाय काले नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बॉडी को डिटॉक्स करने से साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करती है।
Advertisement
गर्म पानी
वजन कम करने के लिए लोग सुबह के समय में गर्म पानी पीते हैं, लेकिन अगर इसमें काला नमक मिला लिया जाए तो ये तेजी से मोटापा कम करने का काम करता है।
रायता
रायता लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसमें सादे नमक का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप रायते में सादे की बजाय काले नमक का यूज करते हैं तो ये वजन घटाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
Advertisement
दही
वजन कम करने के लिए आप दही में काला नमक मिलाकर खा सकते हैं। ये फैट को कम कर करने में मददगार साबित हो सकता है।
खाली पेट करें सेवन
वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट पानी में काला नमक मिलाकर पीना चाहिए। बहुत बॉडी में मौदूज एक्सट्रा चर्बी कम करने में बहुत ही कारगर हो सकता है।
सलाद
सलाद में भी आप काला नमक मिलाकर खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें... Hair Care: न करें केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल, इन देसी चीजों से भी धो सकते हैं बाल; मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 14 August 2023 at 06:44 IST