अपडेटेड 1 May 2024 at 16:22 IST

पुदीने की छाछ के आगे फेल हैं बड़े ब्रांड के ड्रिंक्स, गर्मी में पेट को रखता है ठंडा, जानें रेसिपी

गर्मी में लोग शरीर और पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए कई सारे ड्रिंक्स पीते हैं, लेकिन जो मजा छाछ पीने में है वो किसी और में नहीं और इसके कई सारे फायदे भी हैं।

Pudeena Chhachh recipe
पुदीना छाछ के फायदे और रेसिपी | Image: Freepik

Pudeena Chhachh Ke Fayde: देशभर में अब भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गर्म हवाएं और तेज धूप से लोगों को सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक पेट की गर्मी की समस्या भी है। जब पेट में गर्मी बढ़ जाती है, तो यह स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। साथ ही पेट में जलन, दर्द, कब्ज और अपच जैसी परेशानियां भी होने लगती है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग आमतौर पर मार्केट में मिलने वाले बड़े-बड़े ब्रांड के ड्रिंक्स को पीते हैं, जो सेहत को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में आप पुदीना छाछ को पिएं।

दरअसल, गर्मियों के मौसम में पेट की गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप पुदीना छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पीने से ना सिर्फ पेट की गर्मी शांत होती है बल्कि यह कई सारी बीमारियों को भी कंट्रोल करने का काम करती है। तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से पुदीना छाछ कैसे बनाएं और इसके क्या-क्या फायदे हैं।

पुदीना और छाछ में पाए जाते हैं ये गुण

छाछ में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी आदि पाया जाता है। वहीं पुदीना में पाए पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स कई बीमारियों से शरीर को बचाते है।

पुदीना छाछ पीने से कौन-कौन से फायदे होते हैं?

बॉडी डिटॉक्स
गर्मियों में पुदीना छाछ पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। यह शरीर के अंदर मौजूद विषैले पदार्थों को निकालकर आंतो की सफाई करती हैं और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

Advertisement

पेट को रखे ठंडा
गर्मियों के मौसम में न सिर्फ तेज धूप लोगों को परेशान करती हैं, बल्कि हीट स्ट्रोल और लू चलने के कारण भी लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में पुदीना छाछ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यह न सिर्फ पेट को ठंडा रखता है बल्कि इसे पीने से शरीर का मेटॉबोलिज्म तेज होता है और खाना आसानी से पचता है।

हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
पुदीना छाछ न सिर्फ गर्मियों में होने वाली समस्याओं से बचाने का काम करता है बल्कि इसे पीने से हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां भी कंट्रोल में की जा सकती है। यह छाछ नसों को आरम देती है और ब्लड वेसेल्स को साफ करने में मदद करती है।

Advertisement

गैस के लिए फायदेमंद
अक्सर लोग काफी तला-भुना और बाहर का खाते हैं। ऐसे में उन्हें गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती है। इससे राहत पाने के लिए भी पुदीना छाछ काफी फायदेमंद होती है। यह पेट की गैस दूर करके खाना पचाने में मदद करती है। पुदीना छाछ भूख को बढ़ाने के साथ पेट की जलन को भी शांत करती हैं।

कैसे बनाएं पुदीना छाछ क्या है रेसिपी?

  • पुदीने वाला छाछ आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको पुदीने के पत्ते, छाछ, काला नमक, भुना जीरा चाहिए होगा।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने के पत्तों को पीस लें।
  • फिर पुदीने के पत्तों का पेस्ट छाछ में मिला लें। अब इसमें काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • बस बनकर तैयार है आपकी पुदीने की छाछ अब इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
  • पुदीने वाला ये छाछ डाइजेस्ट सिस्टम को दुरुस्त करने के साथ साथ कई तरह की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें… डेंगू-मलेरिया का अब नहीं सताएगा डर! डाइट में शामिल करें ये चीजें, तेजी से बढ़ेगा प्लेटलेट्स

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 1 May 2024 at 16:22 IST