अपडेटेड 21 December 2025 at 19:25 IST
Winter Health Tips: सर्दियों में दवा का काम करता है अमरूद... कच्चा खाएं या आग पर पकाकर, कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
Winter Health Tips: सर्दियों में अमरूद कई लोग खाते हैं। अधिकतर लोगों को बेहद पसंद भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं अमरूद एक तरीके से दवा का भी काम करता है? आइए इस लेख में आपको विस्तार से बताएंगे कि सेहत के लिए अमरूद कच्चा खाएं या फिर आग पर पकाकर खाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Winter Health Tips: सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में ताजे अमरूदों की खुशबू महकने लगती है। अमरूद स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। अमरूद में विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अमरूद न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इस मौसम में फैलने वाली बीमारियों के लिए एक रामबाण इलाज भी है।
अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि अमरूद को कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद है या उसे आग पर पकाकर खाने से ज्यादा फायदे हो सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि अमरूद खाने का सही तरीका क्या है और इसे खाने के क्या-क्या फायदे हैं?
अमरूद खाने के फायदे क्या हैं?
अमरूद विटामिन- सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, जिससे सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करता है। पोटैशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर के कारण यह वेट लॉस में भी मदद करता है।
कच्चा या फिर आग पर पकाकर खाए?
सर्दियों में भुना हुआ अमरूद किसी दवा से कम नहीं माना जाता है। आयुर्वेद में अमरूद पुरानी खांसी और बलगम की समस्या से छुटकारा दिलाता है। आग में अमरूद पकाकर खाने ने इसकी तासीर बदल जाती है और यह गले के इन्फेक्शन को कम करने में मदद करता है।
Advertisement
ये भी पढ़ें- Methi Ki Barfi: सर्दियो में मेथी की बर्फी आपकी सेहत के लिए है रामबाण, यहां नोट करें पूरी रेसिपी
अमरूद को कब खाएं?
अमरूद को हमेशा दिन के समय खाएं। रात में या सुबह खाली पेट इसे खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी या सर्दी हो सकती है। अमरूद पर सेंधा नमक और काली मिर्च छिड़क कर खाने से यह और भी फायदेमंद हो जाता है। जिन लोगों को पथरी की समस्या है, वह अमरूद के बीज निकालकर ही खाएं, वरना आपको नुकसान कर सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 21 December 2025 at 19:25 IST