अपडेटेड 26 July 2025 at 21:36 IST

Chai Benefits: शौकीन भी नहीं जानते होंगे... सुबह, दोपहर या फिर शाम, चाय पीने का सबसे सही समय क्या? जानकर आप भी होंगे हैरान

Tea Time : चाय पीने का सही समय और इसके फायदे जानिए। सही समय पर चाय पीने से सेहत को लाभ मिलता है, जबकि गलत समय पर पीने से नुकसान हो सकता है।

Milk Tea
चाय | Image: Canva

Best Time For Tea: भारत में चाय पीने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है और यह हमारे दैनिक जीवन का एक खास हिस्सा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय पीने का सही समय क्या है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि चाय पीने का सही समय कब है और इसके क्या फायदे हैं।

चाय पीने का सही समय 

ज्यादातर लोग सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। इससे एसिडिटी और ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए, चाय पीने का सही समय सुबह उठने के दो घंटे बाद या फिर ब्रेकफास्ट करने के एक घंटे बाद है।

चाय के फायदे

  • चाय पीने से इंटरनल स्वेलिंग की समस्या कम होती है।
  • चाय कॉर्टिसोल हार्मोन को कम करता है, जिससे नेगेटिविटी और उदासी कम होती है।
  • कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।
  • चाय स्ट्रेस को कम करता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

चाय पीने के नुकसान जानना भी जरूरी

  • चाय की लत से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।  
  • जरूरत से ज्यादा चाय पीने से डाइजेशन की दिक्कत और नींद की समस्या हो सकती है।

बेड टी और सोने से पहले चाय पीना नुकसानदायक 

ज्यादातर लोग बेड टी पीना पसंद करते हैं। उठने के साथ ही उन्हें गरमा-गरम चाय चाहिए होती है, लेकिन सुबह उठने के साथ ही खाली पेट चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं खाली पेट चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। वहीं कुछ लोग रात को चाय पीते है। ऐसा करना भी गलत है, क्योंकि चाय आपकी नींद को खराब कर सकती है।  

सुबह, दोपहर या शाम... किस वक्त चाय पीना ठीक?

चाय पीने का सही समय और इसके फायदे जानना बहुत जरूरी है। अगर आप सही समय पर चाय पीते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा चाय पीते हैं तो इससे आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए, चाय को शौक से पीना चाहिए, इसकी लत नहीं होनी चाहिए।ॉ

Advertisement

यह भी पढ़ें : 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का आगाज, कौन मेजबान और कब है भारत-पाक मैच? 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 26 July 2025 at 21:36 IST