अपडेटेड 1 February 2024 at 22:33 IST
Besan Sheera: सर्दियों में रहना है फिट तो, डाइट में शामिल करें बेसन का शीरा, होंगे कई फायदे
Winter में बेसन का शीरा डाइट में शामिल करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Besan Sheera Helath Benefits: सर्दियों का मौसम भले ही लोगों के मूड को खुशनुमा कर देता है, लेकिन कई बार यह सेहत के लिए बहुत बुरा साबित होता है, खासकर कमजोर इम्यून सिस्टम वालों के लिए ठंड का सीजन और भी ज्यादा मुश्किल भरा होता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में बेसन का शीरा शामिल करना चाहिए। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ सर्दियों में होने वाली आम समस्याओं से भी राहत दिलाने का काम करता है।
दरअसल, बेसन के शीरे में घी, दूध, काली मिर्च और हल्दी जैसी हेल्दी चीजें डाली जाती हैं। इन सभी में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और कई सारी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे सर्दियों में डाइट में शामिल करने से क्या-क्या फायदा होता है।
बेसन का शीरा खाने से होते हैं ये फायदे
लंग्स के लिए
बेसन में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ऐसे में इसके शीरे का सेवन करने से लंग्स को बहुत फायदा होता है। इसके सेवन से नाक और गला साफ होता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है।
वजन कम करने के लिए
बेसन का शीरा वजन कम करने में भी बहुत मददगार साबित होता है। बेसन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो ओवरईटिंग से बचाव करने में मदद करता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Valentine's Day पर दिखना है ब्यूटी क्वीन? फॉलो करें ये टिप्स, बॉयफ्रेंड हो जाएगा दीवाना!
जुकाम-खांसी के लिए
बेसन के शीरे में काली मिर्च और हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो जुकाम और खांसी से राहत देने में मदद करते हैं। साथ ही यह इम्युनिटी को बूस्ट करता है।
Advertisement
प्रेग्नेंसी में
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेसन का शीरा बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें फोलेट्स मौजूद होता है, जो बच्चे के विकास में मदद करता है।
नींद की समस्या में
बेसन के शीरे में मौजूद काली मिर्च और हल्दी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व नींद की समस्या से राहत दिलाने का काम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 February 2024 at 22:33 IST