अपडेटेड 18 August 2023 at 13:39 IST
Jalkumbhi: इस पौधे को कचरा समझकर फेंकने की न करें गलती, स्किन के लिए है वरदान
भारत में सदियों से पेड़ पौधों का इस्तेमाल जड़ी बूटियों के तौर पर किया जाता रहा है। ऐसा ही एक पौधा जलकुंभी का भी है जो स्किन के लिए वरदान है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Benefits Of Water Hyacinth For Skin: हजारों सालों से आयुर्वेद में पेड़ पौधों का इस्तेमाल होता चला आ रहा है। इसमें सिर्फ जमीन पर उगने वाले पौधे ही नहीं बल्कि पानी के अंदर होने वाले पौधे भी शामिल हैं। इसी में एक पौधा जलकुंभी का भी है, जो तलाब में पानी के सतह पर होता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं, लेकिन लोगों को इसके बारे में जानकारी न होने के कारण इसे कचरा समझने की गलती कर बैठते हैं। आइए जानते हैं ये पौधा त्वचा की किन-किन परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- जलकुंभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
- स्किन की किन परेशानियों में होता है जलकुंभी का इस्तेमाल?
जलकुंभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
जलकुंभी में मैंगनीज, फॉलेट कैल्शियम, थियामिन विटामिन E, विटामिन A, बीटा कैरोटिन, सोडियम जैसे कई सारे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व त्वचा से संबंधित कई सारी परेशानियों को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
स्किन की किन परेशानियों में होता है जलकुंभी का इस्तेमाल?
डार्क सर्कल्स के लिए
जलकुंभी के पौधे में विटामिन ए और बीटा कैरोटिन भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। ये डार्क सर्कल्स को दूर करने का काम करती है।
Advertisement
इम्युनिटी बूस्ट के लिए
जलकुंभी का पौधा इम्युनिटी बूस्ट करने में भी बहुत ही कारगर होता है।
हेयर केयर के लिए
जलकुंभी के पौधे का रस या अर्क सिर पर लगाने से बाल बढ़ने लगते हैं। यह बालों का टूटना और झड़ना कम करने में बहुत ही मददगार साबित होता है।
Advertisement
कोलेजन के लिए
जिन लोगों में कोलेजन की कमी हो जाती है उनकी स्किन उम्र से पहले ही ढीली पड़ने लगती है और रिंकल्स आ जाते हैं। ऐसे में जलकुंभी का पौधा बड़े ही काम का साबित हो सकता है। ये कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने का काम करता है।
एक्ने के लिए
इसमें मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा को ऑक्सीडेटिव क्षति और फोटोएजिंग से बचाने का काम करता है। साथ ये एक्ने, सोरायसिस और एग्जिमा जैसी स्किन से रिलेटेड परेशानियों को दूर करने का काम करता है।
पिंपल्स के लिए
जलकुंभी की पत्तियां पीसकर स्किन पर लगाने से रेडनेस और इंफ्लेमेशन कम होता है। साथ ही ये स्किन सेल्स को बढ़ावा देता है और दाग-धब्बे दूर होते हैं।
स्किन इंफेक्शन के लिए
जलकुंभी इंफेक्शन जैसी परेशानियों को भी दूर करने में बहुत ही कारगर होती है। इसमें कम कैलोरी और हाई फाइबर के अलावा विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होने की वजह से ये ब्लड वेसल्स में सूजन और स्टिफनेस को कम करने का काम करता है।
यह भी पढ़ें... Why Get Married: पुरुष क्यों करते हैं शादी? ये है असली कारण, लड़कियां जानकर हो जाएंगी हैरान
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 18 August 2023 at 13:37 IST