अपडेटेड 8 March 2024 at 12:07 IST
Walnut Milk: कभी किया है अखरोट वाले दूध का सेवन? फायदे जान रोजाना लगेंगे पीने, यहां जानिए बेनेफिट्स
Walnut Milk Benefits: अगर आप रोजाना अखरोट वाला दूध पीते हैं तो आपको इससे कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Walnut Milk Benefits: कई ऐसे फूड (Food) हैं जिनका सेवन करना सेहत (Health) के लिए काफी फायदेमंद होता है। इन्हीं फायदेमंद चीजों में दूध (Milk) भी शामिल है। दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर और सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। लेकिन अगर आप दूध में एक चीज मिलाकर पिएंगे तो आपको इसका दोगुना फायदा होगा।
जी हां, दूध की ताकत को बढ़ाने के लिए आप इसमें अखरोट (Walnut) पीसकर मिला सकते हैं। अखरोट एक तरह का ड्राई फ्रूट है जिसे लोग सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ऐसे में अगर आप इसे दूध में मिलाकर पीते या खाते हैं तो आपको इसके कई फायदे मिलेंगे।
दरअसल, अखरोट में फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, तांबा, लोहा, कैल्शियम, जस्ता, पोटेशियम, विटामिन बी 6, फोलेट और थियामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते जो हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे दिमाग और सेहत दोनों के लिए जरूरी होते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि अखरोट वाला दूध (Walnut Milk) पीने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
अखरोट वाला दूध पीने के फायदे (Benefits of drinking Walnut milk)
याददाश्त में करेगा मदद
Advertisement
अगर आपकी याददाश्त कमजोर है तो आपको अखरोट के दूध का सेवन रोजाना करना शुरू कर देना चाहिए। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मेमोरी को बढ़ाने के साथ-साथ ब्रेन हेल्थ को दुरुस्त करने का काम करते हैं।
हार्ट हेल्थ होगी बेहतर
Advertisement
अखरोट के दूध का सेवन आपके दिल की सेहत को और भी ज्यादा बेहतर कर सकता है। दरअसल, अखरोट के दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल की सेहत को दुरुस्त करने का काम करता है। इसलिए दिल को दुरुस्त रखने के लिए आपको रोजाना अखरोट मिल्क का सेवन करना चाहिए।
बोन हेल्दी के लिए फायदेमंद
हड्डियों की दुरुस्त रखने के लिए हमारे शरीर को कैल्शियम की जरूरत होती है और अखरोट के दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इस दूध का सेवन करने से आपको जोड़ों के दर्द के साथ-साथ ऑस्टियोपोरासिस जैसी बीमारी से भी निजात मिल सकता है।
डाइजेस्टिव सिस्टम
अखरोट के दूध में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत कर आपको पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत देने का काम करेगा। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 8 March 2024 at 08:36 IST