अपडेटेड 19 June 2024 at 13:06 IST

सेहत के लिए खजाना है खरबूजे के बीज? डायबिटीज से BP तक के लिए है फायदेमंद, नोट करें अनगिनत बेनेफिट्स

Benefits of Muskmelon Seeds: अगर आप खरबूजा खाने के बाद इसके बीजों को फेंक देते हैं तो आपको इसे खाने के फायदों के बारे में जान लेना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Muskmelon pudding
खरबूजे के बीज | Image: Freepik

Muskmelon Seeds Benefits: गर्मियों के मौसम में आम से लेकर लीची, अंगूर, तरबूज, बेल समेत खरबूजे तक जैसे तमाम गुणकारी फलों का सेवन किया जाता है। इस मौसम में खरबूजा खाने वाले लोगों को कमी नहीं है। खरबूजा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है ये सेहत के लिए उतना ही लाभकारी भी होता है।

हालांकि कुछ लोग इसके भीतर मिलने वाले बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन खरबूजे की तरह ही इसके बीज भी गुणों की खान हैं। जी हां, खरबूजे के बीज में जिंक, पोटैशियम, मैंगनीज, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भारी मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसे में आपको खरबूजे के बीज को फेंकने के बजाय इन्हें सूखाकर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि खरबूजे के बीज खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

खरबूजे के बीज खाने के फायदे (Benefits of eating Melon Seeds)

ब्लड प्रेशर

खरबूजे के बीज का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर तेजी से कम होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सेहत को दुरुस्त करने का काम करते हैं, जिससे स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

Advertisement

डायबिटीज

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो खरबूजे के बीज आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडैक्स लो होता है, जिसके चलते यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है जो डायबिटीज के खरते को कम करने में लाभकारी है।

Advertisement

डाइजेशन

गैस, कब्ज, पेट दर्द, ऐंठन और अपच से परेशान लोगों के लिए खरबूजे के बीज काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर व्यक्ति के डाइजेशन को मजबूत कर पेट से जुड़ी सभी समस्याओं को खत्म करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्टर

अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आपको खरबूजे के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें भारी मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जो व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाकर व्यक्ति को बार-बार बीमार पड़ने से बचाते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए खरबूजे के बीज का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो मोतियाबिंद के खतरे को कम कर आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा दाम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 19 June 2024 at 09:50 IST