अपडेटेड 8 December 2025 at 23:08 IST
Moringa Leaves for Diabetic Patient: डायबिटीज वालों के लिए रामबाण है मोरिंगा का पत्ता, जान लें खाने का सही तरीका
Moringa Leaves for Diabetic Patient: क्या आप जानते हैं, अगर आप डाइट में मोरिंगा के पत्ते शामिल कर लेंगे तो आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Moringa Leaves for Diabetic Patient: सहजन के पत्ते, जिन्हें मोरिंगा लीव्स भी कहा जाता है। यह पौषक तत्वों का खजाना माना जाता है। जो खासकर डायबिटीज यानी मधुमेह के रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आयुर्वेद में सहजन का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इतना ही नहीं जिन लोगों को अक्सर थकान की शिकायत रहती है। उनके लिए भी फायदेमंद है।
आइए इस लेख में विस्तार से मोरिंगा के पत्ते खाने के फायदे के बारे में बताएंगे। साथ ही इसे किस तरीके से खाना चाहिए, इसके बारे में भी जानेंगे।
मोरिंगा का पत्ता क्यों है डायबिटीज में फायदेमंद?
- मोरिंगा के पत्तों में एक तरह का एसिड पाया जाता है। जो खाना खाने के बाद ब्लड सर्कूलेशन को बढ़ाता है। सहजन के पत्ते इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करते हैं और यह डायबिटीज वालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
- इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को धीमा करता है इससे शुगर लेवल सही रहता है। डायबिटीज में सूजन एक आम समस्या है। मोरिंगा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो सूजन और संक्रमण के खतरे को कम करते हैं।
डायबिटीज मरीज मोरिंगा के पत्तों का सेवन कैसे करें?
- मोरिंगा के पत्तों को अपने आहार में शामिल करना बहुत आसान है। आप चाहें तो मोरिंगा के पाउडर का भी खा सकते हैं।
- रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। आप इसे अपनी स्मूदी, दही या दलिया में भी मिला सकते हैं।
यदि आपके आस-पास सहजन का पेड़ है, तो यह तरीका सबसे अच्छा है। रोज सुबह 5-6 ताजी मोरिंगा की पत्तियां लें और उन्हें अच्छी तरह चबाकर एक गिलास गर्म पानी के साथ खा लें।
मोरिंगा की चाय पीएं
एक कप पानी में कुछ ताजी पत्तियां डालकर उबालें। 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। छानकर चाय की तरह पी लें।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Oats Laddu Recipe: सर्दियों में सुबह खा लें ये वेटॉ लॉस शुगर फ्री ओट्स लड्डू, जानें बनाने का तरीका
मोरिंगा को खाने में खाएं
आप मोरिंगा के पत्तों को अपनी रोजमर्रा की दाल, सब्जी, सूप या सांभर में पालक की तरह मिलाकर भी पका सकते हैं।
Advertisement
सेवन करने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप पहली बार मोरिंगा का सेवन कर रहे हैं, तो कम मात्रा से शुरुआत करें और धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं।
- अगर आप पहले से ही डायबिटीज की कोई दवा ले रहे हैं, तो मोरिंगा का सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। मोरिंगा ब्लड शुगर को कम करता है, इसलिए दवा के साथ इसका अधिक सेवन सही नहीं है।
- आप रोजाना मोरिंगा के पाउडर को 1 या फिर 2 चम्मच ही लें। इससे ज्यादा लेने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 December 2025 at 23:08 IST