अपडेटेड 25 April 2024 at 08:00 IST

Benefits Of Moringa: सहजन देख सिकोड़ते हैं मुंह? फायदे कर देंगे हैरान, बेनेफिट्स जान रोज लगेंगे खाने

Benefits Of Moringa: सहजन के नाम से मशहूर 'मोरिंगा' सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Follow : Google News Icon  
moringa
मोरिंगा | Image: Pixabay

Benefits Of Moringa: भारतीय रसोई में सहजन का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है। हालांकि कई लोग सहजन से बने पकवान देखकर मुंह-नाम सिकोड़ लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सहजन कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है? जी हां, ड्रमस्टिक और मोरिंगा के नाम से मशहूर सहजन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं।

सहजन कई बीमारियों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। सहजन का वानस्पतिक नाम 'मोरिंगा ओलिफेरा' है। इसमें एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीडिप्रेसेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से ये सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है।

मोरिंगा में फाइबर, वसा प्रोटीन, विटामिन-ए (बीटा-कैरोटीन), विटामिन बी-कोलाइन, विटामिन बी 1-थियामिन, राइबोफ्लेविन, निकोटिनिक एसिड जैसे कई मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि इसका सेवन करने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

मोरिंगा के सेवन से होने वाले फायदे (Benefits of consuming Moringa)

घटेगा वजन

Advertisement

सहजन का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जा सकता है। इसके पत्तों को लो फैट और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इतना ही नहीं सहजन का पानी पीने से फैट तो कम होता ही है साथ ही शरीर के एनर्जी प्रोडक्शन को भी बढ़ावा मिलता है।

बढ़ेगी इम्यूनिटी

Advertisement

सहजन की पत्ती में हाई एंटीऑक्सीडेंट जैसे क्वेरसेटिन और क्लोरोजेनिक एसिड होता है। जो ब्लड को साफ कर कई बीमारियों से आपको दूर करने का काम करता है। यही कारण है कि आप अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

डाइजेशन

सहजन की तरह ही इसकी पत्तियां भी काफी लाभकारी होती हैं। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत होगा। वहीं कब्ज, पेट की सूजन जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

चमकेगी स्किन

सहजन की पत्तियां विटामिन ए से भरपूर होती है। विटामिन ए त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आपको एजिंग साइन कम करने हैं या स्किन को ग्लोइंग बनाना है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बदलाव, जानिए क्या है ताजा कीमत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 25 April 2024 at 07:41 IST