अपडेटेड 1 February 2025 at 11:41 IST
Benefits of Kinnow: क्या है किन्नू? संतरे से है गहरा नाता, जानिए इसे खाने के फायदे
Benefits of Kinnow: क्या आपने कभी किन्नू खाया है? आइए जानते हैं इस फल के बारे में।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Benefits of Kinnow in Hindi: आपने कई बार बाजार या फ्रूट मार्केट में संतरे (Oranges) की तरह दिखने वाला एक नारंगी रंग का फल देखा होगा, जो खाने छोटा सा रसदार और खट्टा-मीठा फल होता है। इसे किन्नू कहते हैं। हालांकि कई लोग संतरे और किन्नू तक में भी फर्क नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि संतरे की तरह दिखने वाला किन्नू संतरे के परिवार का ही एक सदस्य है।
किन्नू को "सीडलेस संतरा" भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें बीज बहुत कम होते हैं या बिल्कुल नहीं होते हैं। किन्नू का आकार संतरे से थोड़ा छोटा होता है और इसका छिलका पतला और चिकना होता है। यह फल खासतौर पर सर्दियों के मौसम में अधिक मिलता है।
किन्नू में भारी मात्रा में विटामिन C, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यह फल हाइड्रेशन, इम्यूनिटी को बढ़ाने, त्वचा की देखभाल और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। आइए जानते कि इतने सारे पोषक गुणों से भरपूर किन्नू सेहत को क्या-क्या फायदे पहुंचाता है।
किन्नू खाने के फायदे (benefits of eating Kinnow)
इम्यूनिटी
Advertisement
किन्नू में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों से बचाता है।
हाइड्रेशन
Advertisement
किन्नू में पानी की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। इसलिए हर मौसम में इसका सेवन करना चाहिए।
ग्लोइंग स्किन
किन्नू में विटामिन C होता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर चमक और ताजगी बनी रहती है। यह झुर्रियों को भी कम करता है।
पाचन में सुधार
किन्नू में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है और कब्ज की समस्या को दूर करती है।
वेट लॉस
किन्नू में कैलोरी कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
हार्ट हेल्थ
इसमें पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और हार्ट हेल्थ को दुरुस्त करते हैं।
झाइयां और दाग धब्बे
किन्नू के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की झाइयों और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं।
मेंटल हेल्थ
किन्नू के सेवन से शरीर में ऊर्जा मिलती है, जिससे मानसिक थकान कम होती है और मनोबल बढ़ता है।
कोलेस्ट्रॉल
किन्नू के रस में पाया जाने वाला फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
हड्डियां होंगी मजबूत
किन्नू में कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं, खासकर सर्दियों में जब हड्डियां अधिक संवेदनशील होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 1 February 2025 at 11:41 IST