अपडेटेड 7 July 2023 at 12:02 IST

Honey: औषधीय गुणों का खजाना है शहद, घाव से लेकर डायबिटीज तक में आता है काम, जरूर करें सेवन

सालों से आयुर्वेद में शहद का इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जा रहा है। इसमें मौजूद गुण कई सारी परेशानियों में काम आते हैं। आइए जानते हैं ये किन-किन चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Benefits Of Honey
Benefits Of Honey | Image: self

Benefits Of Honey: सदियों से शहद का इस्तेमाल स्वाद, पूजा-पाठ और स्किन से रिलेटेड प्रॉब्लम्स के साथ हेल्थ के लिए किया जा रहा है। आयुर्वेद में इसे गुणों की खान का दर्जा दिया गया है। दरअसल, इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकते है। शहद का एक चम्मच आपको कई सारी परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं इसमें कौन से गुण पाए जाते हैं और इन किन-किन चीजों में काम आता है।

  • शहद में कौन से गुण पाए जाते हैं ?
  • किन-किन परेशानियों में होता है शहद का इस्तेमाल ?

शहद में कौन से गुण पाए जाते हैं ?

फ्रुक्टोज और ग्लूकोज के रूप में कार्बोहाइड्रेट शहद में प्राथमिक पोषक तत्व हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन, प्रोटीन, खनिज और एंजाइम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो कई सारी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकती है।

किन-किन परेशानियों में होता है शहद का इस्तेमाल ?

  • शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम कॉपर, पोटेशियम, मैंगनीज और जिंक भरपूर मात्रा में होते हैं। जो टाइप 2 मधुमेह यानी डायबिटीज को रोकने में मदद कर सकती है।
  • शहद का इस्तेमाल खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। बता दें कि अगर आप चेहरे पर शहद को लगाते हैं तो ये स्किन को मॉइस्चराइज करने और पोषण देने का काम करता है। शहद को त्वचा पर लगाना बहुत आसान है और चेहरे पर सबसे अच्छा उपयोग माना जाता है।
  • शहद का इस्तेमाल घाव, कटने, जलने जैसी त्वचा संबंधित कई सारी समस्याओं के लिए किया जाता है। दरअसल, ये संक्रमण से लड़ने वाली प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को सक्रिय करने में मदद करता है। जो बीमारी और संक्रमण के खिलाफ लड़ने का काम करती है। 
  • जैसा कि आज कल मानसून का सीजन चल रहा है। इस दौरान कई सारी बैक्टीरियल और फंगल बीमारियां लोगों को काफी परेशान करती हैं। ऐसे में इनसे निपटने के लिए भी शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। सूखी और गीली खांसी के लिए हनी एक बेहतर विकल्प माना जाता है। शहद के साथ चाय या गर्म नींबू पानी का सेवन करके खांसी और सर्दी का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा भी शहद के कई फायदे हैं, खासकर बच्चों के लिए जो रात में खांसी की समस्याओं और सही नींद लेने में मदद करते हैं।
  • शहद में शामिल एंजाइमों द्वारा कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से पाचन तंत्र तेज हो जाता है। शहद में पहले से पचने वाली सरल चीनी पाई जा सकती है। ऐसे में शहद का सेवन पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में बेहद काम आ सकता है।

    यह भी पढ़ें... Honey With Warm Water: गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने वाले हो जाएं सावधान! हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें क्यों
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Sawan Ke Upay: दांपत्य जीवन से लेकर आर्थिक परेशानियों तक को दूर कर सकता है ये छोटा सा उपाय

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 7 July 2023 at 11:20 IST