अपडेटेड 10 August 2023 at 13:25 IST

Giloy Benefits: बड़े काम की है गिलोय! चमत्कारी जड़ी बूटी की तरह करती है काम, ये हैं फायदें

गिलोय एक ऐसी जड़ बूटी है जो कई बीमारियों का रामबाण इलाज है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

गिलोय के फायदे (फोटो : shutterstock)
गिलोय के फायदे (फोटो : shutterstock) | Image: self

पुराने समय में जब किसी की तबीयत खराब होती थी तो उनका इलाज देसी जड़ी बूटियों द्वारा किया जाता था। आज साइंस की तरक्की की बदौलत कई ऐसी दवाएं अस्तित्व में गई हैं जिनकी वजह से जड़ी बूटियों का इस्तेमाल लगभग कम हो गया है। वहीं आज भी लोगों को पुरानी जड़ी बूटियों पर भरोसा है, यही वजह है कि गिलोय का इस्तेमाल लोग आज भी धड़ल्ले से करते हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें

  • गिलोय के फायदे
  • इम्यूनिटी बूस्टर है गिलोय
  • कई बीमारियों का इलाज है गिलोय का जूस


भले ही कई लोग गिलोय के बारे में न जानते हों, लेकिन गिलोय के अनगिनत फायदे हैं। गिलोय एक बेल है, जो मुख्य रूप से जंगलों, खेतों की मेड़ों और पहाड़ों की चट्टानों पर पाई जाती है। यह गर्म तासीर की होती है। इसका तना हरा होता है और यह दिखने में किसी रस्सी जैसी लगती है। गिलोय का वैज्ञानिक नाम टीनोस्पोरा कार्डीफोलिया है। वहीं गिलोय की बेल कई बीमारियों के लिए चमत्कारी दवा का काम करती है। आइए जानते हैं कि किन हेल्थ समस्याओं के दौरान आप गिलोय का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

डेंगू से बचाव

गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। अगर कभी आप डेंगू की चपेट में आ जाएं तो आपको बिना किसी देरी के गिलोय का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इसके लिए आप गिलोय को पीसकर खा सकते हैं या आप इसे पानी में उबाल कर इसका पानी पी सकते हैं। इससे आपका डेंगू जल्दी कंट्रोल में आ जाएगा। 

Advertisement

इम्यूनिटी बूस्टर

अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो गिलोय का सेवन करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। गिलोय का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जिसकी वजह से आप कम बीमार पड़ते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी बीमारी को चुटकियों में ठीक भी कर देता है। 

Advertisement

पाचन शक्ति बढ़ाए

गिलोय का सेवन करने से पाचन शक्ति भी दुरुस्त रहती है। गिलोय से डायरिया और दस्त जैसी पाचन से जुड़ी बीमारी से उबरने में मदद मिलती है। यह आपके पाचन तंत्र को अंदर से मजबूत करने का भी काम करता है। 

सूजन से राहत

अगर आपको सूजन की शिकायत है तो आप गिलोय का जूस जरूर पिएं। गिलोय में एंटी इंफ्लामेंटरी गुण होते हैं, जो सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही यह जोड़ों के दर्द को भी कम करता है।

ये भी पढ़ें : Breast Milk: मां बनने के बाद नहीं बन रहा ब्रेस्‍ट मिल्‍क? तो डाइट में शामिल करें ये फूड

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 10 August 2023 at 13:24 IST