अपडेटेड 18 April 2025 at 11:48 IST
Exercise in Periods: पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना कितना सही? जानिए फायदे
Exercise During Periods: आइए जानते हैं कि मासिक धर्म के दौरान आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Benefits Of Exercise During Periods: रोजान वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इससे हमारा शरीर और सेहत दोनों फिट रहते हैं। हालांकि पीरियड्स यानी मासिक धर्म के दौरान एक्सरसाइज करना कई लोगों को गलत लगता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। जी हां, पीरियड्स महिलाओं के शरीर का एक अभिन्न हिस्सा है।
जहां कई लोग पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने या वजन उठाने से महिलाओं को रोकते हैं वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स पीरियड्स में भी एक्सरसाइज या वर्कआउट करने की सलाह देते हैं। बल्कि अगर आप पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे भी हो सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने के फायदों के बारे में।
पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने के फायदे (Benefits of Exercise During Periods)
ऐंठन को कम करना
पीरियड्स के दौरान हल्की एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे ऐंठन कम होती है।
Advertisement
मूड अच्छा होना
एक्सरसाइज से एंडोर्फिन निकलता है, जो मूड स्विंग, चिंता और चिड़चिड़ेपन को कम करने में बेहद मददगार है।
Advertisement
मिलती है एनर्जी
पीरियड्स के दौरान हल्के वर्कआउट करने से दर्द कम महसूस होता है और थकान दूर हो जाती है जिससे आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
रक्त प्रवाह में सुधार
एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो सूजन और बेचैनी को दूर करने के लिए अच्छा है।
सूजन कम होना
शारीरिक गतिविधि अतिरिक्त पानी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे सूजन कम होती है।
नींद में सुधार
नियमित एक्सरसाइज करने से नींद के पैटर्न को विनियमित करने में मदद मिलती है।
हार्मोनल संतुलन
एक्सरसाइज हार्मोनल उतार-चढ़ाव को नियंत्रित कर सकती है। इससे स्वस्थ मासिक धर्म चक्र बना रहता है।
पाचन में सुधार
हल्की एक्सरसाइज पीरियड्स के दौरान होने वाली कब्ज की परेशान को कम कर सकती है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाती है।
रहेंगे पॉजिटिव
पीरियड्स में भी फिटनेस की आदत आपको दिनभर पॉजिटिव रहने में मदद करेगी। इसलिए एक्सरसाइज जरूर करें।
घटेगा फैट
पीरियड्स में एक्सरसाइज करने से शरीर का फैट जल्दी कम होता है और आपका शरीर लचीला बना रहता है।
पीरियड्स के दौरान करें ये एक्सरसाइज (Do these exercises during periods)
चलना (वॉल्क करना)।
हल्का योग।
स्ट्रेचिंग।
एरोबिक्स।
साइकिल चलाना।
स्विमिंग करना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 April 2025 at 11:48 IST