अपडेटेड 15 January 2025 at 11:05 IST

Til Ke Laddu: सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं तिल के लड्डू, जानिए इसके और फायदे

Til Ke Laddu Khane ke Fayde: ठंड के मौसम में तिल के लड्डू खाने से सेहत और शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

Follow : Google News Icon  
sesame laddus
तिल के लड्डू के फायदे | Image: Meta AI

Benefits of Eating Til Ke Laddu in Hindi: कुछ ही दिनों में सकट चौथ का पर्व मनाया जाने वाला है। इस दिन मुख्य रूप से तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। ये न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इनके सेवन से स्वास्थ्य और शरीर को भी बहुत लाभ पहुंचता है।

तिल के लड्डूओं का सेवन करने से सर्दियों में शरीर को आवश्यक ऊर्जा और पोषण मिलता है। इसलिए रोजाना एक लड्डू का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं तिल के लड्डू के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

तिल के लड्डू खाने के फायदे (Benefits of eating sesame laddus)

शरीर को मिलेगी गर्मी

तिल और गुड़ का संयोजन सर्दियों में शरीर को गर्मी प्रदान करता है, जिससे ठंड के मौसम में शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर का तापमान बैलेंस रहता है।

Advertisement

ऊर्जा का स्रोत

तिल में अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह थकावट और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

Advertisement

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

तिल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और दिल की सेहत को बनाए रखते हैं।

ब्रेन हेल्थ

तिल में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो ब्रेन की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह मानसिक स्पष्टता और ध्यान को बढ़ाने में मदद करता है।

मांसपेशियों में ताकत

तिल में प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और सर्दियों में बढ़ती शारीरिक ताकत को बनाए रखने का काम करते हैं।

डाइजेशन में मदद

तिल में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह कब्ज की समस्या को भी दूर करता है और सर्दियों में पेट से संबंधित समस्याओं को कम करता है।

इम्यून सिस्टम

तिल में जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों में सर्दी-खांसी और अन्य वायरल इंफेक्शन्स से बचाव के लिए तिल के लड्डू खाना अच्छा रहता है।

हड्डियों होंगी मजबूत

तिल में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। सर्दियों में हड्डियों में दर्द और कमजोरी से बचने के लिए तिल के लड्डू बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए इनका सेवन जरूर करें।

खून की कमी होगी पूरी

तिल में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करती है। यह खासतौर पर महिलाओं में एनीमिया जैसी समस्याओं से भी बचाव करता है।

ग्लोइंग स्किन

तिल के लड्डू में विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन को नमी प्रदान करते हैं और सर्दी के मौसम में होने वाली स्किन प्रॉब्लम जैसे ड्राईनेस और खुजली से बचाव करते हैं। 

ये भी पढ़ें: Indian Army Day 2025 Wishes: भारतीय सेना दिवस पर दोस्तों को भेजें देशभक्ति से जुड़ें ये संदेश, वीर सपूतों को करें सलाम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 15 January 2025 at 11:05 IST