रोज सुबह खाली पेट खाएं यह छोटा सा फल, वजन घटाने के साथ चेहरे पर लाएगा गजब का ग्लो
अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक ऐसे सुपरफूड से करना चाहते हैं जो आपको सेहत और खूबसूरती दोनों एक साथ दे, तो रोज सुबह खाली पेट एक छोटा सा फल खाना शुरू कर दीजिए। पोषक तत्वों से भरपूर यह छोटा सा हरा फल आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खान-पान और बढ़ते तनाव का सबसे पहला असर हमारे वजन और हमारी त्वचा पर दिखता है। वजन बढ़ने से जहां हम परेशान रहते हैं, वहीं चेहरे की खोई हुई रौनक हमें आईने के सामने उदास कर देती है। अगर आप भी किसी ऐसे सुपरफूड की तलाश में हैं जो इन दोनों समस्याओं को एक साथ हल कर सके, तो 'कीवी' आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप रोज सुबह खाली पेट एक कीवी खाना शुरू कर दें, तो कुछ ही दिनों में आपको अपने शरीर और त्वचा में कमाल का बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं।
वजन घटाने में मददगार
बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए कीवी किसी वरदान से कम नहीं है। सुबह खाली पेट खाएं। कीवी में बहुत कम कैलोरी होती है, लेकिन इसमें डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आपको बेवजह की भूख नहीं लगती और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
डाइजेशन के लिए बेहतर
कीवी में 'एक्टिनिडिन' नाम का एक खास एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जब पेट साफ रहेगा, तो वजन अपने आप कंट्रोल में आने लगेगा।
Advertisement
कीवी खाने से चेहरे पर आता है ग्लो
चमकदार और बेदाग त्वचा हर किसी की चाहत होती है। महंगी क्रीमों पर पैसे खर्च करने के बजाय रोज सुबह कीवी खाना शुरू करें। कीवी में संतरे से भी लगभग दोगुना विटामिन सी होता है। विटामिन सी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा में कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे त्वचा को टाइट करता है और चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है।
एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर
कीवी में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह चेहरे से झुर्रियों, फाइन लाइन्स और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है, जिससे आप लंबे समय तक जवां दिखते हैं।