अपडेटेड 5 March 2024 at 10:55 IST

Garlic: वेट लॉस से स्किन हेल्दी करने तक, खाली पेट लहसुन खाने के हैं कई बेनेफिट्स, जानिए फायदे

Benefits Of Garlic: रोजाना खाली पेट लहसुन खाने से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
What Is Green Garlic? Know Its Health Benefits
Representational Photo Of Green Garlic | Image: Unsplash

Garlic For Health: कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें खाने में डालते ही पकवान का स्वाद दोगुना हो जाता है। टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, लहसुन तमाम ऐसी सब्जियां हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाकर उसे और भी ज्यादा टेस्टी बना देते हैं। बात करें लहसुनकी तो इसकी एक कली में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को दुरुस्त करने का काम करते हैं।

जी हां, लहसुनकई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है। इसमें एलिसिन, सेलेनियम, 
सल्फर, विटामिन सी, विटामिन बी 6, फॉस्फोरस, मैंगनीज, जस्ता, कैल्शियम और आयरन जैसे कई तरह के पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं।

वहीं, कुछ लोग लहसुनको कच्चा खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे पकाकर खाते हैं। ऐसे में अगर आप इसकी एक कली में से सिर्फ एक सहसून को रोजाना सुबह खाली पेट खाते हैं तो इससे आपको कई तरह के बेमिसाल फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट लहसुनका सेवन करने के फायदों के बारे में।

रोजाना खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

वेट लॉस

Advertisement

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको लहसुन का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।  तरह इसमें मौजूद पोषक तत्व व्यक्ति की भूख को कंट्रोल करने का काम करते हैं जिसकी वजह से आपको मोटापा कंट्रोल में रहता है।

स्किन होगी हेल्दी

Advertisement

लहसुन सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को हेल्दी बनाने के साथ-साथ चमकदार बनाने का भी काम करते हैं। साथ ही ये चेहरे के दाग-धब्बों और मुंहासों को भी कम करने का काम करता है।

पाचन होगा दुरुस्त

लहसुन में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारकर पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं।

इम्यून सिस्टम

जो लोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं उन्हें लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सेहत को होने वाले किसी भी तरह के इन्फेक्शन के खतरे से बचाने में मदद करता है।

हार्ट हेल्थ

बहुत कम लोग जानते हैं कि लहसुन दिल के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, लहसुन में मौजूद एलिसिन और सल्फर हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।

ब्लड शुगर लेवल होगा कंट्रोल

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो लहसुन आपके लिए बड़े काम की चीज है। ये ब्लड शुगर लेवर को कंट्रोल कर डायबिटीज के खतरे को कम करने का काम करता है। 

ये भी पढ़ें: दिनभर रहना चाहते हैं फ्रेश और एनर्जेटिक, तो सुबह-सुबह खाएं प्रोटीन से भरपूर ये टेस्टी ब्रेकफास्ट
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 5 March 2024 at 08:29 IST