अपडेटेड 7 December 2025 at 23:41 IST
Elaichi For Weight Loss: रात को सोने से पहले इलायची खाने से हो सकता है वजन कम, सर्दियों में है फायदेमंद
Elaichi For Weight Loss: इलायची हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन सवाल है कि क्या इलायची की तासीर ठंडी होती है या गर्म? इतना ही नहीं, इसे रात में सोने से पहले खा लें तो सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Elaichi For Weight Loss: क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रखा एक छोटा-सा मसाला इलायची न केवल आपके खाने को खुशबूदार बनाता है, बल्कि यह आपके वजन घटाने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इलायची सर्दियों के मौसम में आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके और पाचन को सुधारकर, आपको स्लिम होने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं रात को सोने से पहले इलायची खाने से कई फायदे हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
वजन घटाने के लिए इलायची है असरदार
इलायची की तासीर गर्म होती है। इसे खाने से शरीर का टेंपरेचर बढ़ता है और इससे मेटाबॉलिज्म का लेवल भी बढ़ता है। जब आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो शरीर अधिक तेजी से कैलोरी बर्न करता है।
पेट के लिए रामबाण है इलायची
इलायची पेट की सूजन, गैस और अपच को कम करती है। जब आपका पाचन तंत्र स्वस्थ होता है। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। जिससे फैट जमा कम होता है।
रात को सोने से पहले इलायची खाने के फायदे क्या है?
रात को सोने से ठीक पहले इलायची का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। रात को सोने से पहले इलायची खाने से तनाव और चिंता कम होता है और इससे नींद अच्छी आती है। इतना ही नहीं, इलायची शरीर को अंदर से गर्म रखती है। आपको बता दें, सर्दियों में हमारी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है और हम तला-भुना ज्यादा खाते हैं। इलायची खाने से इन खाद्य पदार्थों को पचाने में मदद मिलती है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Beauty Tips: सर्दियों में बार-बार निकल रहे हैं पिंपल तो लगाएं ये एक जेल, जड़ से दूर होंगे दाग-धब्बे
रात में इलायची कैसे खाएं?
रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पी लें और फिर इलायची खाएं। इसके अलावा आप शहद में इलायची मिलाकर खा सकते हैं।
Advertisement
इलायची वाली दूध पीने के फायदे क्या हैं?
महिलाओं के लिए इलायची वाली दूध पीने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं। अगर आपको पीरियड्स में क्रैंप्स पड़ते हैं या फिर किसी भी समय पीरियड्स आ जाते हैं तो इलायची वाली दूध पीने से आपको फायदे हो सकते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 December 2025 at 23:41 IST