अपडेटेड 16 April 2025 at 10:50 IST

Matke Ka Paani: गर्मियों में फ्रिज छोड़कर पीना शुरू कर दें मटके का पानी, सेहत को होंगे कई फायदे

Matke Ka Pani: गर्मियों के मौसम में मटके का पानी पीने से शरीर और सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं।

Follow : Google News Icon  
matke ka paani
मटके का पानी पीने के फायदे | Image: Shutterstock

Matke Ka Pani Peene Ke Fayde: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। तेज गर्मी में ठंडे पानी की दो घूंट पीने से ही शरीर एकदक फ्रेश महसूस करने लगता है। हालांकि फ्रिज का ठंडा पानी सिर्फ प्यास बुझाने का काम करता है जबकि मटके का ठंडा पानी (pot water) प्यास बुझाने के साथ-साथ शरीर को कई तरह के फायदे भी देता है।

जी हां, फ्रिज में रखे ठंडे पानी के मुकाबले मिट्टी के मटके का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। मटके का पानी पीने से हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं अगर आप इसमें पानी रखते हैं तो इसका पानी नेचुरली ठंडा और पौष्टिक हो जाता है। मटके के पानी में प्राकृतिक रूप से मिनरल्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाए जाते हैं। यह पाचन को सुधारता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। तो चलिए जानते हैं मटके के पानी से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।

मटके का पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking pot water)

शरीर को रखे ठंडा

मटके का पानी बिना फ्रिज में रखे प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है। इसलिए यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करके उसे दिनभर ठंडा रखने में मदद करता है।

Advertisement

डाइजेशन

अगर आपको पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी तमाम पेट से जुड़ी समस्याएं हैं तो मटके का पानी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें नेचुरल एल्‍कलाइन होता है, जो डाइजेशन को मजबूत करता है।

Advertisement

लू से बचाव

गर्मियों में लू लगने का डर सबसे ज्यादा रहता है। इसलिए लू से बचाव के लिए आपको मटके में रखा पानी पीना चाहिए। मटके का पानी शरीर में मिनरल्स और ग्लूकोज को बनाए रखने में मदद करता है जिससे लू नहीं लगती।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए

मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए मटके का पानी जरूर पीना चाहिए। इसमें किसी तरह का कोई हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं होता है, जिस कारण ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाए रखता है।

दर्द से राहत

अगर आपको शरीर में दर्द की शिकायत होती है तो आप मटके के पानी का सेवन करना शुरू कर दें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द, ऐठन और सूजन को कम करते हैं।

गले के लिए फायदेमंद

अगर आप खांसी, गले के दर्द या अस्थमा से पीड़ित हैं तो आपको मटके में रखा पानी पीना चाहिए। ये आपको राहत देने का काम करेगा।

इम्यूनिटी बढ़ाए

मटके के पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक खनिज होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं।

घटेगा वजन

मटका का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

डिटॉक्सीफिकेशन में मदद

मिट्टी में मौजूद प्राकृतिक खनिज विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर को शुद्ध करने में मदद करते हैं। इसलिए इसका पानी जरूर पीएं।

स्वाद 

मिट्टी की खुशबू और प्राकृतिक ठंडक पानी के स्वाद को ताजा और सुखद बनाती है। जिससे आपकी प्यास तो बुझती ही है साथ ही मन को शांति भी मिलती है।

खून होगा साफ

मटके के पानी के नियमित सेवन से रक्त को साफ करने और त्वचा की चमक में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Vikat Sankashti Chaturthi: संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें इस स्तोत्र और इन मंत्रों का जप, तभी मिलेगा गणपति बप्पा का आशीर्वाद

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 16 April 2025 at 10:50 IST