अपडेटेड 4 January 2026 at 10:43 IST

Hibiscus Tea Benefits: सुबह खाली पेट गुड़हल के फूल की चाय पीने के क्या-क्या फायदे हैं? जानें बनाने का सही तरीका

Hibiscus Tea Benefits : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर्बल चाय स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विशेष रूप से सुबह खाली पेट गुड़हल के फूल की चाय पीना से शरीर डिटॉक्स होता है। आइए जानते हैं कि इसे किस तरह बनाना है।

Hibiscus Tea Benefits
Hibiscus Tea Benefits | Image: Freepik

Hibiscus Tea Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के कारण हम अक्सर थकान और बीमारियों से घिरे रहते हैं। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए हम अक्सर ग्रीन टी या ब्लैक टी का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गुड़हल के फूल की चाय आजमाई है? यह फूल न केवल देखने में सुंदर है, बल्कि सेहत का खजाना भी है।

आपको बता दें, आयुर्वेद में गुड़हल को औषधि माना गया है। यदि आप अपने दिन की शुरुआत खाली पेट गुड़हल की चाय से करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए इस लेख में जानते हैं कि गुड़हल के फूल की चाय किस तरह बनाना है और इसे पीने के क्या फायदे हैं?

गुड़हल के फूल की चाय बनाने के लिए क्या चाहिए? 

  • सूखा या ताजा गुड़हल का फूल 
  • पानी
  • आधा चम्मच शहद 
  • नींबू का रस

गुड़हल के फूल की चाय किस तरह बनाएं? 

  • सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी उबालने के लिए रखें।
  • जब पानी उबलने लगे, तो उसमें गुड़हल की पंखुड़ियां डाल दें।
  • अब गैस बंद कर दें और इसे 2-3 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दें। पानी का रंग गहरा लाल हो गया है।
  • चाय को एक कप में छान लें।
  • हल्का गुनगुना होने पर इसमें स्वादानुसार शहद और नींबू का रस मिलाएं।

ये भी पढ़ें - Magh Month 2026 Snan Date : आज से शुरू हुआ माघ का महीना, जानें पूण्य स्नान की तिथियां और किन बातों का रखना है ध्यान

गुड़हल के फूल की चाय पीने के फायदे क्या है? 

  • गुड़हल के फूल की चाय ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। ये उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। इसमें मौजूद 'एंटी-हाइपरटेंसिव' ब्लड को पतला होने से बचाता है। 
  • अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो गुड़हल की चाय आपके लिए जादू की तरह काम कर सकती है। 
  • दिल की सेहत के लिए गुड़हल के फूल की चाय रामबाण है। यह चाय शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इससे सांसों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है।
  • गुड़हल के फूल की चाय पीने से ये लिवर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 January 2026 at 10:43 IST