अपडेटेड 15 January 2026 at 18:45 IST
Dhaniya Water Benefits: रोज धनिया का पानी पीने से क्या होता है? जान लें ये फायदे
Dhaniya Water Benefits: भारतीय रसोई का अहम हिस्सा 'धनिया' सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर है। यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीते हैं, तो यह शरीर में कई तरह से फायदे कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Dhaniya Water Benefits: सभी के घरों में रसोईघर में धनिया मौजूद रहता है। यह सिर्फ मसाला ही नहीं, बल्कि स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास धनिया का पानी पीते हैं, तो यह शरीर के टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकता है।
आपको बता दें, आयुर्वेद में धनिए के बीजों को शीतल और पाचक माना गया है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास धनिया का पानी पीते हैं, तो यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ-साथ कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे क्या-क्या हैं?
पाचन तंत्र के लिए रामबाण है धनिया का पानी
धनिया का पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा पाचन में मिलता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेट में गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करते हैं।
थायराइड के मरीजों के लिए वरदान
थायराइड की समस्यासे जूझ रहे लोगों के लिए धनिया का पानी किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं जो थायराइड हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में सहायता करते हैं। नियमित सेवन से आप अपनी रिपोर्ट में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं।
Advertisement
वजन घटाने में सहायक
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो धनिया का पानी आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर की चर्बी को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
ये भी पढ़ें - Friday Stotra: शुक्रवार के दिन जरूर करें मां लक्ष्मी के इस स्तोत्र का पाठ, जीवन में कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी
Advertisement
त्वचा और बालों की चमक
धनिया एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह खून को साफ करता है, जिससे चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासे और दाग-धब्बे कम होने लगते हैं। इसके अलावा, धनिए में मौजूद विटामिन-K, C और A बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं।
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल
धनिया का पानी शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही, यह शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी प्रभावी है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 15 January 2026 at 18:45 IST