अपडेटेड 9 March 2024 at 10:14 IST
Coriander Water: थायरॉइड से पीरियड्स पेन कंट्रोल करने तक, धनिया का पानी पीने के हैं कई अद्भुत फायदे
Coriander Seeds Water Benefits: अगर आप थायरॉइड की समस्या से परेशान हैं या आपको अपना वजन कम करना है, तो आपको धनिया के बीज का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Coriander Seeds Water: भारतीय रसोई में कई तरह के मसालो पाए जाते हैं जो खाने का स्वाद तो दोगुना करते ही हैं लेकिन सेहत को भी कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर ये मसाले शरीर के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इन्हीं मसालों में से एक मसाला धनिया भी है।
जी हां, धनिया के बीज को पीसकर धनिया पाउडर बनाया जाता है ताकि इससे खाने का स्वाद दोगुना किया जा सकें। हालांकि धनिये के बीज में डाइट्री फाइबर्स, मैगनीज, आयरन, मैग्निशियम, विटामिन सी, विटामिन के और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद बनाते हैं।
ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह उठकर खाली पेट धनिया के बीज का पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पानी को पीने से होने वाले फायदों के बारे में।
धनिया का पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking coriander water)
थायरॉइड
Advertisement
धनिया का पानी थायरॉइड के मरीजों के लिए वरदान की तरह है। अगर थायरॉइड का मरीज इस पानी का सेवन रोजाना करता है तो इससे उसकी ये बीमारी कंट्रोल होने में मदद मिलती है।
पीरियड पेन
Advertisement
पीरिड्स के दौरान होने वाले दर्द और एंठन से राहत पाने के लिए आप धनिया का पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पीरियड भी नियमित तौर पर होने शुरू हो जाएंगे।
वेट लॉस
इतना ही नहीं अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो आपको रोजाना धनिया का पानी पीने की आदत डाल लेनी चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद हाई फाइबर कंटेंट पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखता है जिससे भूख नहीं लगती है और इसी वजह से आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
डाइजेशन
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीते हैं तो इससे आपको डाइजेशन से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। ये पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं जैसे एसिडीटी, पेट में जलन, गैस इत्यादि से भी राहत देने का काम करता है।
ब्लड शुगर
धनिया के बीज में हाइपोग्लाइसीमिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको धनिया का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।
स्किन करेगी ग्लो
वहीं, धनिया का पानी रोजाना पीने से स्किन भी हेल्दी होकर ग्लो करने लगती है। दरअसल, इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को अंदर से हेल्दी बनाकर बाहर से निखारने का काम करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 9 March 2024 at 09:43 IST