अपडेटेड 7 June 2024 at 10:05 IST

Bael Juice: गर्मियों में क्यों पीना चाहिए बेल का जूस? यहां जानिए हैरान करने वाले फायदे

Bael Juice Benefits: गर्मियों के मौसम में अक्सर बेल का जूस पीने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि इसे पीने से हमारी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Bael water
बेल का जूस पीने के फायदे | Image: rajshiri Food/Youtube

Bael Juice Benefits: गर्मियों के मौसम में लू लगना या बॉडी का डिहाइड्रेटेड हो जाना आम समस्या है। जिस कारण इस मौसम में बेल  (Bael) का जूस पीने के सलाह दी जाती है। बेल एक तरह का फल होता है जो बाहर से पत्थर की तरह सख्त होता है और इसके अंदर पीले रंग का एक गुदा होता है, जिसे सेवन किया जाता है।

बेल में बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, थायमिन, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को दुरुस्त कर गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करते हैं। अगर आप गर्मियों की चिलचिलाती धूप और शरीर को लू से बचाना चाहते हैं तो आपको रोजाना बेल का जूस पीना शुरू कर देना चाहिए। हालांकि इसके अलावा भी बेल का जूस पीने से सेहत को कई अन्य तरह के फायदे भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

बेल का जूस पीने के फायदे (Benefits of Drinking Beal Juice)

डिहाइड्रेशन

गर्मी में पसीने और धूप की वजह से लोग अक्सर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। जो शरीर में पानी की कमी की वजह से भी होता है। इसलिए आपको इस मौसम में बेल का जूस रोजाना पीने की आदत डाल लेनी चाहिए। इससे बॉडी हमेशा हाइड्रेटेड रहेगी।

Advertisement

डायबिटीज

बेल के जूस का सेवन करने से आप डायबिटीज जैसी बीमारी को कंट्रोल में रख सकते हैं। दरअसल, बेल में लैक्सेटिव्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज को कम करने में मदद करता है।

Advertisement

लू से बचाव

अगर आप गर्मियों के मौसम में नियमित रूप से बेल के जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपको लू नहीं लगेगी। बेल का जूस शरीर को दिनभर ठंडा रखने में का काम करता है।

डाइजेशन

पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको बेल का जूस जरूर पीना चाहिए। ये डाइजेशन को बेहतर कर कब्ज, ब्लोटिंग, गैस दर्द आदि की समस्या से राहत देने में कारगर है। 

इम्यूनिटी होगी मजबूत

बेल शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में अगर आप बार-बार बेवजह बीमार पड़ने लगते हैं तो आपको इसके जूस का सेवन रोजाना करना शुरू कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम में कहीं आई कमी, कहीं हुआ इजाफा; यहां जानिए ताजा रेट

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 7 June 2024 at 09:09 IST