अपडेटेड 4 May 2024 at 14:57 IST
Custard Apple: मीठा-मीठा शरीफा सेहत के लिए है बेहद लाभकारी, फायदे जान रोज लगेंगे खाने
Benefits of Custard Apple for Health: क्या आप जानते हैं कि शरीफा खाने से सेहत को कई गजब के फायदे होते हैं? आइए जानते हैं इसे खाने से होने वाले अनगिनत फायदों के
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Benefits of Custard Apple: सेहत को दुरुस्त रखने के लिए लोग अक्सर फलों का सेवन करते हैं। फल हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी शारीरिक ग्रोथ के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं फलों में एक फल शरीफा भी है। बाहर से हरा-हरा और कुछ अजीब से अकारा वाला शरीफा खाने में काफी मीठा होता है। इसके अंदर काफी सारे बीज भी होते हैं।
ये गूदेदार फल कई सारे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। जिसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन बी जैसे कई सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि शरीफा स्वाद में तो अच्छा होता ही है लेकिन इसका सेवन करने से सेहत को भी कई तरह के फायदे होते हैं।
जी हां, अगर आपने इस फल को खाने के फायदे जान लिए तो आपको इसका सेवन रोजाना करना शुरू कर देंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि शरीफा खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे।
शरीफा खाने के फायदे (Benefits Of Eating Custard Apple)
मिलेगी एनर्जी
Advertisement
शरीफा में पोटेशियम की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है, जो कमजोरी को दूर कर शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। यानी कि अगर आप थका हुआ या कमजोर महसूस कर रहे हैं तो आपको शरीफा का सेवन जरूर करना चाहिए।
डाइजेशन
Advertisement
शरीफा में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिस कारण इसका सेवन करने से डाइजेशन की समस्या दूर होती है। ये गैस, एसिडिटी और बदहजमी से भी राहत देने के साथ-साथ कब्ज और डायरिया को भी दूर करने में मदद करता है।
बॉडी होगी डिटॉक्स
कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर शरीफा बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करता है। इसके सेवन से शरीर का ब्लड प्यूरिफाई होता है, जिससे किडनी की हेल्थ बेहतर होती है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को रोजाना शरीफा का सेवन करना चाहिए। दरअसल, ये पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो रक्त वाहिकाओं बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होने लगती है।
डायबिटीज
यह फल मीठा जरूर है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक लोड कम होता है जिसके चलते डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फल किसी वरदान की तरह है। इसके सेवन से डायबिटीज का खतरा कम होता है।
खून की कमी होगी दूर
अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आपको इस फल का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो कमजोरी या खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
शरीफा आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें ल्युटिन मौजूद होता है, जो एक पावरफूल एंटीऑक्सीडेंट है और आंखों को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 4 May 2024 at 08:10 IST