अपडेटेड 8 February 2024 at 18:26 IST

घटाना हो वजन या करना हो ब्लड शुगर लेवल बैलेंस, काली किशमिश से होंगे कई फायदे, इस तरह करें सेवन

Benefits of Black Raisins: अगर आप काली किशमिश खाने के फायदों के बारे में जान जाएंगे तो आप इसका सेवन रोजान करना शुरू कर देंगे।

Follow : Google News Icon  
Black Raisins
काली किशमिश | Image: Pixabay

Black Raisins: सर्दी हो या गर्मी, सेहत का ख्याल हर मौसम में रखना बेहद जरूरी होता है। सर्दियों की ठंडी हवाएं अक्सर हमें बहुद ज्यादा बीमार कर देती हैं जिस कारण हम ज्यादातर गर्म तासीर की चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में आप सभी हर मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन तो जरूर करते होंगे। ड्राई फ्रूट्स की बात हो रही हो और मीठे-मीठे किशमिश की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है।

जी हां, नॉर्मल किशमिश तो आप सभी ने जरूर खाएं होंगे लेकिन क्या आपने कभी काली किशमिश खाई है? अगर नहीं खाई है तो आप इसके फायदे जानने के बाद इसका सेवन करना जरूर शुरू कर देंगे। इसके फायदे बताने से पहले चलिए जान लेते हैं कि आखिर काली किशमिश का सेवन हम कैसे कर सकते हैं।

काली किशमिश का सेवन कैसे करें

काली किशमिश का सेवन करने लिए आपको 5-6 काली किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रखना है और फिर सुबह उठकर खाली पेट इनका सेवन करना है। आप चाहे तो इन्हें स्नैक्स इत्यादि की तरह भी खा सकते हैं।

काली किशमिश खाने के फायदे

वेट लॉस

Advertisement

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में काली किशमिश को शामिल कर लेना चाहिए। दरअसल, इसके सेवन के बाद आपको देर तक भूख नहीं लगेगी जिससे आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं और इस तरह आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

ब्लड शुगर लेवल होगा बैलेंस

Advertisement

शुगर के मरीजों के लिए काली किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, काली किशमिश में नेचुरल मिठास होती है, ऐसे में आप इसका सेवन कर सकते हैं, साथ ही इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी बैलेंस रहेगा। ये दिल के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

काली किशमिश में कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं। ऐसे में इनका रोजाना सेवन आपकी हड्डियों को और भी ज्यादा मजबूत कर सकता है।

एनर्जी रहेगी हाई

कई बार ज्यादा काम करने के कारण हमारा शरीर सुस्त पड़ जाता है ऐसे में कुछ काली किशमिश के सेवन से आपका शरीर फिर से एक्टिव हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि काली किशमिश में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं।

पाचन में सुधार

अगर आपको अपच या कब्ज रहती है तो आपको रोज सुबह उठकर काली किशमिश का सेवन करना चाहिए। ये आपके डाइजेशन को बेहतर कर पेट को दुरुस्त करने का काम करती है।

ये भी पढ़ें : Mauni Amavasya 2024: कब है मौनी अमावस्या? जानिए महत्व, स्नान-दान का समय और पूजा विधि

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 8 February 2024 at 18:20 IST