अपडेटेड 17 April 2024 at 13:08 IST

Betel Leaves: पान का पत्ता खाने से सेहत को होंगे कई गजब के फायदे, गर्मियों में खाना रहेगा बेस्ट

Benefits of Betel Leaves: अगर आप नियमित रूप से पान के पत्ते का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
betel leaf
पान का पत्ता खाने के फायदे | Image: Pexels

Benefits of Betel Leaves: कुछ लोग पान का सेवन शौकिया तौर पर करते हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के पान आसानी से मिल जाते हैं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पान तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाला पान का पत्ता सेहत  के लिए काफी फायदेमंद होता है?

जी हां, पान का पत्ता कई गुणकारी तत्वों से भरपूर होता है जिस कारण ये सेहत के लिहाज से काफी अच्छा होता है। इसमें क्लोरोफिल, प्रोटीन, खनिज पदार्थ, वसा, फाइबर, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, आयोडीन, थायमिन, फॉस्फोरस, आयरन इत्यादि जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को दुरुस्त कर कई समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से पान के पत्ते का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई अनगिनत फायदे होंगे।

पान के पत्ते का सेवन करने के फायदे (Benefits of consuming betel leaves)

पेट के लिए फायदेमंद

अगर आपको गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या है या आपको हमेशा पेट में जलन की समस्या रहती है तो आप पान के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट को अंदर से ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। ये शरीर की गर्मी को भी कम करने में मदद करता है।

Advertisement

मुंह के लिए लाभकारी

पान का पत्ता दांतों और मसूड़ों के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर दांतों के दर्द और मसूड़ों की सड़न से राहत मिलती है। अच्छी ओरल हेल्थ के लिए पान का पत्ता काफी मददगार साबित हो सकता है।

Advertisement

डाइजेशन

अगर आपको डाइजेशन की समस्या रहती है तो आप पान के पत्ते को पानी में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसका रेगुलर सेवन करने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होगा और पेट से जुड़ी समस्या दूर होंगी।

ब्लड शुगर

शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए पान का पत्ता काफी कारगर है। ये ब्लड शुगर लेवर को कंट्रोल कर डायबिटीज के मरीजों को फायदा पहुंचाने का काम करता है। इसलिए इसका रोजाना सेवन जरूर करें।

यूरिक एसिड

पान के पत्ते का सेवन शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का काम करता है। ये यूरिक एसिड के लेवल को कम कर सेहत को दुरुस्त करने का काम करता है। इसके लिए आप रोजाना एक पान के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की कीमतों का नया अपडेट जारी, यहां जानें ताजा दाम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 17 April 2024 at 08:45 IST