अपडेटेड 9 July 2023 at 13:35 IST

Chana and Raisins: भीगे चने में मिलाकर खाएं किशमिश, जड़ से खत्म होती हैं ये बीमारियां!

क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर भीगे हुए चने और किशमिश को साथ में खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं, नहीं तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं। 

Benefits of Chana and Raisins
Benefits of Chana and Raisins | Image: self

Benefits of Chana and Raisins: अक्सर आने सुना या देखा होगा कि लोग सुबह-सुबह भीगे हुए चने खाते हैं और दूसरों को भी खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन अगर आप इसके फायदों को दोगुना करना चाहते हैं तो आपको इसे किशमिश के साथ खाना चाहिए। दरअसल, दोनों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई सारी बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी। 

  • चने और किशमिश में पाए जाने वाले पोषक तत्व
  • किन बीमारियों में काम आता है चना और किशमिश?
  • क्या हैं चने के साथ किशमिश खाने के फायदे?

चने और किशमिश में पाए जाने वाले पोषक तत्व

चना और किशमिश दोनों ही कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। किशमिश में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। तो चने में फाइबर, कार्ब, प्रोटीन और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और जब इन दोनों का साथ में सेवन किया जाता है तो ये बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करता है। 

किन बीमारियों में काम आता है चना और किशमिश?

  • अगर आप चना और किशमिश का साथ में सेवन करते हैं तो आज कल आम हो चुकी ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, ये आम परेशानी अगर गंभीर रूप ले लेती है तो ये व्यक्ति की जान भी ले सकती है। ऐसे में अगर ब्लड प्रेशर के मरीज चना और किशमिश का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
  • इसके अलावा चना और किशमिश का साथ में सेवन खून की कमी की परेशानी से भी छुटकारा दिलाने का काम करता है। अगर इन दोनों चीजों का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो न सिर्फ खून बनता है बल्कि खून की कमी भी पूरी होती है।
  • आजकल लोगों में कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए भीगे हुए चने और किशमिश का सेवन करने से इसे कम करने में मदद मिलती है। 

क्या हैं चने के साथ किशमिश खाने के फायदे?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Monsoon: मानसून के मौसम में बनाएं जड़ी-बूटियों वाली चाय, टेस्ट से हेल्थ तक मिलेंगे कई फायदे, मिलेगी स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 July 2023 at 13:33 IST