अपडेटेड 29 September 2023 at 21:44 IST

Banana Benefit: रोजाना खाएं एक केला, डायबिटीज से लेकर इन 5 परेशानियों में होगा जबरदस्त फायदा

केला लगभग सभी लोगों को पसंद होता है। यह खाने में तो टेस्टी होता ही है साथ ही यह हेल्थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। 

Kela Khane Ke Kya Kya Fayde Hai


image- shutterstock
Kela Khane Ke Kya Kya Fayde Hai image- shutterstock | Image: self

Kela Khane Ke Kya Kya Fayde Hai: हर मौसम में आसानी से और सस्ता मिलने वाला केला लगभग सभी लोगों को पसंद होता है। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि यह डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी समेत कई अन्य परेशानियों को ठीक करने में भी मददगार होता है। अगर आप रोजाना एक केला खाते हैं तो आपके सेहत को कई जबरदस्त फायदे हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • केला में पाए जाने वाले पोषक गुण?
  • रोजाना केला खाने के क्या-क्या फायदे हैं?

केला में पाए जाने वाले पोषक गुण?

केले को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन C, डाइटेरी फाइबर और मैग्नीज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन के साथ विटामिन B6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एक फैट फ्री, कोलेस्ट्रॉल फ्री फल माना जाता है। आइए जानते हैं केले खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोजाना केला खाने के क्या-क्या फायदे हैं?

इम्यूनिटी के लिए
केले में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायता करता है। ऐसे में रोजाना एक केला खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। 

Advertisement

एनर्जी के लिए
केले में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बॉडी की एनर्जेटिक रखने का काम करते हैं। ऐसे में रोजाना केले का सेवन करने से शरीर में एनर्जी आती है। 

तनाव के लिए
आज के समय में ज्यादातर लोग तनाव की चपेट में रहते हैं जिसकी वजह से उन्हें स्ट्रेस हो जाता है। ऐसे में जो लोग रोजाना केले का सेवन करते हैं उन्हें तनाव और स्ट्रेस जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। 

Advertisement

ब्लड प्रेशर के लिए
केले में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। ऐसे में जो लोग बीपी के मरीज हैं उन्हें रोजाना एक केला जरूर खाना चाहिए। 

पाचन तंत्र के लिए
केले में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है। 

डायबिटीज के लिए
रोज 1 केला खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर का सेवन ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। ऐसे में जो लोग डायबिटीज के मरीज है उन्हें रोजाना 1 केला जरूर खाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें... Dark Circles: क्या डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती में लगा रहे हैं दाग? करें ये आसान से घरेलू उपाय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को बनाना है और भी खास, तो शॉपिंग लिस्ट में शामिल करें ये चीजें

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 29 September 2023 at 21:44 IST