अपडेटेड 29 November 2025 at 10:48 IST

Bajra Roti Benefits: बाजरे की रोटी खाने से होती है ये बीमारी ठीक, जानें इसके सेवन का सही समय और फायदे, वेट लॉस में भी है मददगार

Bajra Roti Benefits: बाजरे की रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह न केवल वेट लॉस में मदद करती है, बल्कि डायबिटीज, कब्ज और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में भी राहत देती है। जानें इसे खाने का सही समय और फायदे।

bajra-ki-roti-khane-ke-fayde-pearl-millet-fatbread-helps-in-weight-loss-diabetes-constipation-and-cholesterol
बाजरे की रोटी खाने के फायदे | Image: Freepik

Benefits Of Eating Bajra Roti In Hindi: सर्दियों का मौसम आते ही बाजरे का सेवन बढ़ जाता है। बाजरा ऐसी अनाज है जो न सिर्फ पेटभर खाना देती है, बल्कि सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। खास तौर पर बाजरे की रोटी, हेल्दी डाइट में एक सुपरफूड मानी जाती है। इसमें मौजूद फाइबर, आयरन, प्रोटीन और मिनरल्स शरीर को मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं। तो चलिए जानते हैं बाजरे की रोटी के फायदे और जानेंगे किस बीमारी में यह फायदेमंद है और इसे खाने का सही समय क्या है।

बाजरे की रोटी किस बीमारी में फायदेमंद?

Uploaded image
  • डायबिटीज में फायदेमंद

बाजरा एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला अनाज है। इसका मतलब यह है कि यह शरीर में शुगर धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

  • एनीमिया में सुधार

बाजरे में भरपूर आयरन और फोलेट पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है।

Uploaded image
  • पाचन तंत्र मजबूत बनाती है

फाइबर से भरपूर बाजरे की रोटी कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करती है और पेट को लंबे समय तक हल्का रखती है।

Advertisement
  • हड्डियों के लिए फायदेमंद

बाजरे में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। गठिया और हड्डियों के दर्द में भी यह राहत देती है।

बाजरे की रोटी वेट लॉस में कैसे मदद करती है?

Uploaded image
  • इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है।
  • यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे फैट बर्निंग बेहतर होती है।
  • सामान्य गेहूं की रोटी की तुलना में बाजरे की रोटी ज्यादा पौष्टिक और लो-कैलोरी होती है।

बाजरे की रोटी खाने का सही समय

  • सर्दियों में सुबह के नाश्ते या दोपहर के खाने में बाजरे की रोटी खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • गर्मियों की तुलना में ठंड में यह शरीर को गर्माहट देती है और पाचन भी सही रहता है।
  • रात में अगर आपका पाचन कमजोर है, तो बाजरे की रोटी कम मात्रा में खाएं।

बाजरे की रोटी खाने के फायदे

Uploaded image
  • इम्यूनिटी बढ़ाती है

बाजरा एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

Advertisement
  • दिल की सेहत के लिए अच्छी

इसमें मौजूद मैग्नीशियम और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और हार्ट हेल्थ बेहतर बनाते हैं।

  • स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

बाजरे में मौजूद जिंक और प्रोटीन त्वचा और बालों को पोषण देते हैं, जिससे ग्लो बढ़ता है और बाल मजबूत होते हैं।

कैसे खाएं बाजरे की रोटी?

Uploaded image
  • इसे देसी घी के साथ खाएं, इससे पाचन और स्वाद दोनों बेहतर होते हैं।
  • सरसों का साग, गाजर-मेथी की सब्जी या दाल के साथ इसका स्वाद और पोषण बढ़ जाता है।
  • आप चाहें तो बाजरा-अजवाइन, बाजरा-मेथी या बाजरा-मूंग दाल की रोटी भी ट्राई कर सकते हैं।

बाजरे की रोटी सर्दियों का बेहतरीन सुपरफूड है। यह डायबिटीज, एनीमिया, कब्ज, हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याओं में बेहद फायदेमंद है। साथ ही यह वजन घटाने वालों के लिए भी एक परफेक्ट डाइट ऑप्शन है। अगर आप हेल्दी और टेस्टी भोजन चाहते हैं, तो अपनी डेली डाइट में बाजरे की रोटी जरूर शामिल करें।

यह जरूर पढ़ें: Thick Curd: सर्दी आते ही नहीं जम रहा है गाढ़ा दही? तो ये आसान ट्रिक आएगी काम, जानें क्या?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 29 November 2025 at 10:48 IST