अपडेटेड 5 March 2024 at 11:02 IST
डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है महादेव पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र, फायदे कर देंगे हैरान
Bael Patra Benefits: क्या आप जानते हैं कि रोजाना खाली पेट बेल पत्र खाने से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Bael Patra Benefits: हिंदू धर्म में भगवान शिव का बेहद अहम स्थान है। महादेव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह की वस्तुएं शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, जिनमें से एक बेल पत्र भी है। बेल पत्र महादेव को बेहद प्रिय है। भक्त महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करते हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि बेल पत्र सिर्फ महादेव को खुश करने के लिए ही नहीं बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जी हां, बेल पत्र में विटामिन ए, बी1, बी6 और विटामिन सी के साथ भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा भी इसमें कई अन्य तरह के पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होते हैं।
इतना ही नहीं अगर आप रोजाना खाली पेट बेल पत्र का सेवन करते हैं तो इससे आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि बेल पत्र का सेवन आपको क्या-क्या फायदे दे सकता है।
रोजाना खाली पेट बेल पत्र खाने के फायदे (Benefits of eating Bel Patra)
डायबिटीज
Advertisement
डायबिटीज के मरीजों के लिए बेलपत्र किसी वरदान की तरह है। दरअसल, इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की वजह से ये डायबिटीज की समस्या को काफी हद तक कम करने का भी काम करता है।
पाचन होगा दुरुस्त
Advertisement
बेल पत्र में फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो डाजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त कर पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से राहत देने का काम करता है। इसके रोजाना खाली पेट सेवन से आपको गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
इम्यून सिस्टम
बेल पत्र इम्युनिटी बढ़ाने में भी काफी हद तक कारगर है। अगर आप कमजोरी महसूस करते हैं या आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं तो आपको इसका सेवना रोजाना करना शुरू कर देना चाहिए।
हार्ट हेल्थ
बेल पत्र में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल से जुड़ी बीमारियों के होने के खतरे को कम करने का काम करते हैं। साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को भी कम करता है।
बवासीर के लिए फायदेमंद
अगर आप बवासीर की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना खाली पेट बेल पत्र का सेवन करना चाहिए। इससे आपको जल्द ही अपनी इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 March 2024 at 10:36 IST