अपडेटेड 4 December 2025 at 23:56 IST
Neck Pain: बैक‑नेक पेन हमेशा के लिए हो जाएगा गायब, जानिए सही थेरेपी और पोस्चर सुधारने के उपाय
बैक‑नेक पेन बिना सर्जरी के भी ठीक हो सकता है। बस आपको सही जांच, थेरेपी और पोस्चर सुधार की जरूरत है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Neck pain relief: लंबे समय तक काम करने से बैक नेक पेन होना आजकल एक आम समस्या बन सकती है। लेकिन इसे ठीक किया जा सकता है, उसके लिए आपको सही जांच, समय पर थेरेपी और लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव करने होंगे। इससे आप आसानी से ठीक हो सकते हैं।
ज्यादातर दर्द मैकेनिकल पेन की श्रेणी में आता है, जो गलत बैठने की आदत, लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करना, लंबी ड्राइविंग या खराब पोस्चर के कारण होता है। स्पाइन का अलाइनमेंट बिगड़ने से दर्द, पाचन, गैस और पेट की समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में सही समय पर बेक नेक पेन पर ध्यान देना चाहिए और इसको ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए।
काइरोप्रैक्टिक थेरेपी कैसे करती हैं काम?
बैक नेक पेन में काइरोप्रैक्टर थेरेपी काफी असरदार साबित हो सकती है। इससे हल्के दबाव से हड्डियों को सही जगह पर लाया जाता है, जिससे दबी हुईं नसें खुल जाती है। वहीं, फिजियोथेरेपी से भी काफी राहत मिलती है, इससे दर्द निवारक व्यायाम और इलेक्ट्रिकल स्टिमुलेशन से मसल्स को मजबूत किया जाता है। जब नस दबती है, तो उसे दवा से नहीं, बल्कि मैकेनिकल तरीके से ही खोलना पड़ता है। काइरोप्रैक्टिक थेरेपी इस प्रक्रिया को सुरक्षित और तुरंत करती है।
तुरंत राहत के लिए क्या करें?
आइस पैक: दर्द वाली जगह 15-20 मिनट के लिए आइस पैक (सूजन कम करने के लिए) या हीटिंग पैड (अकड़ी मांसपेशियों को आराम देने के लिए) का इस्तेमाल करें।
हल्की स्ट्रेचिंग: धीरे-धीरे गर्दन और कंधों को घुमाएं और स्ट्रेच करें। ऐसी कोई भी हरकत न करें जिससे असहजता हो।
मालिश: हल्की मालिश से भी दर्द और अकड़न कम हो सकती है।
आराम करें: थोड़े समय के लिए आराम करें, लेकिन लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे या लेटे न रहें।
Advertisement
सर्जरी की जरूरत कब पड़ती है?
सर्जरी तभी आवश्यक होती है जब पैरों में लगातार झनझनाहट या सुन्न जैसा महसूस होने लगे। रीढ़ में गांठ या सूजन होने पर और रात में दर्द के कारण नींद नहीं आने पर आपको ध्यान देना होगा कि अब आपकी स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। इन लक्षणों के अलावा ज्यादातर मामलों में काइरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी से ही नेक पेन ठीक हो जाता है।
बैक‑नेक पेन के इलाज में सर्जरी लास्ट ऑप्शन होना चाहिए। क्योंकि समय पर अगर इस पर ध्यान देकर फिजियोथेरेपी ले ली जाए तो यह खुद ही काफी हद तक ठीक हो जाता है। समय पर थेरेपी और पोस्चर सुधारने से भी पेन खत्म हो जाता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 December 2025 at 23:56 IST