अपडेटेड 31 January 2025 at 12:01 IST

Blood Sugar को जल्दी बढ़ाती हैं ये चीजें, Diabetes के मरीज बना लें दूरी

Avoid Foods in Diabetes: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको यहां दिए गईं चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Food to control Blood Pressure
डायबिटीज के मरीज न खाएं ये चीजें | Image: iStock

Avoid Foods in Diabetes: आजकल कई लोग को डायबिटीज की शिकायत होती है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। इस बीमारी में मरीज को यह सुनिश्चित करना होता है कि उसके शरीर का ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रहे। ऐसे में डायबिटीज के मरीज सिर्फ ऐसे फूड्स का ही सेवन करते हैं जिससे उनका ब्लड शुगर लेवन न बढ़े।

वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अनजाने में कुछ ऐसे फूड्स का सेवन कर लेते हैं जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल एकदम से बढ़ जाता है जो डायबिटीज के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आपको कुछ चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपको डायबिटीज के दौरान किन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।

डायबिटीज में इन चीजों से बनाएं दूरी (Avoid These Foods in Diabetes)

बेकरी प्रोडक्ट्स

सफेद ब्रेड, बिस्किट, डोनट्स, पेस्ट्री जैसे बेकरी उत्पाद शरीर में तेजी से शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। इनमें उच्च मात्रा में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं। इसलिए इनसे दूरी बना लें।

Advertisement

शुगर ड्रिंक्स

कोल्ड ड्रिंक, जूस और मीठे सॉफ्ट ड्रिंक्स से भरपूर होते हैं। इनसे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक है।

Advertisement

शहद

वैसे तो शहद एक नेचुरल स्वीटनर है। लेकिन इसमें फ्रुक्टोज और ग्लूकोज दोनों ही भरपूर मात्रा में होते हैं। जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका कम से कम सेवन करे तो ही बेहतर रहेगा।

आलू

आलू में कार्बोहाइड्रेट्स की अधिक मात्रा होती है, जो शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं। विशेषकर तला हुआ आलू जैसे फ्रेंच फ्राइज़ इससे बचना चाहिए।

फ्राइड फूड्स

समोसा, पकोड़ी, फ्रेंच फ्राइज जैसे तले हुए फूड खाने से आपको बचना चाहिए। इनमें ज्यादा कैलोरी और वसा होती है, जो ब्लड शुगर को बढ़ाती है।

प्रोसेस्ड फूड्स

पैक्ड स्नैक्स, इंस्टेंट फूड्स, फ्रोजन फूड्स, पैक्ड जूस और मीठे पेय, पैक्ड सॉस और चटनी, प्रोसेस्ड मीट्स आदि जैसे फूड्स को खाना भी डायबिटीजे के जोखिम को बढ़ाता है।

डेसर्ट्स और मिठाइयाँ

केक, पाई, कुकीज, मिठाईयां, चॉकलेट्स इन सभी में अत्यधिक शुगर होती है, जो शुगर लेवल को असंतुलित कर सकती है। इसलिए इन्हें खाने से बचें।

सॉडियम युक्त फूड

ज्यादा नमक वाले फास्ट फूड और पैक्ड फूड्स जैसे चिप्स डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इनमें सोडियम की अधिकता से ब्लड शुगर पर बुरा असर पड़ सकता है।

सफेद चावल

सफेद चावल में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। इसके बजाय ब्राउन राइस या अन्य साबुत अनाज का सेवन करें।

आम

आम एक ऐसा फल है जिसका सेवन गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा किया जाता है। हालांकि इसमें मौजूद ग्लाइसेमिक इंडेक्स शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए इसका सेवन कम से कम या बिल्कुल न करें।

ये भी पढ़ें: Ganesh Jayanti 2025: कब है गणेश जयंती? जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और बप्पा के 108 नामों के मंत्र

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 31 January 2025 at 12:01 IST