अपडेटेड 22 August 2023 at 16:31 IST

Ashawagandha benefits: शादीशुदा पुरुषों के लिए चमत्कारी है अश्वगंधा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है। जो पुरुषों के लिए बहुत ही चमत्कारी होती है। इसमें मौजूद गुण उनकी कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने का काम करती है।

Shadishuda Purusho Ke Liye Ashawagandha Ke Fayde
Shadishuda Purusho Ke Liye Ashawagandha Ke Fayde | Image: self

Shadishuda Purusho Ke Liye Ashawagandha Ke Fayde: भारत में सदियों से महिलाओं और पुरुषों की शारीरिक कमी को दूर करे के लिए आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन आज हम इस आर्टिकल में अश्वगंधा से पुरुषों में होने वाले फायदों के बारे में बाद करेंगे। जिसमें यौन इच्छा में कमी, स्पर्म काउंट कम होना जैसी कई सारी समस्याएं शामिल हैं। आइए जानते हैं शादीशुदा पुरुषों के लिए अश्वगंधा कितना फायदेमंद होता है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • पुरुषों में क्यों होती है शारीरिक कमी?
  • शादीशुदा पुरुषों की इन कमियों को दूर करता है अश्वगंधा
  • कैसे करें अश्वगंधा का इस्तेमाल?

पुरुषों में क्यों होती है शारीरिक कमी?

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल, उल्टा-सीधा खान-पान, तनाव और एंग्जायटी ने लोगों को कई तरह की शारीरिक समस्याओं से घेर दिया है। खासकर बढ़ते तनाव के कारण लोगों की सेक्सुअल लाइफ में कई तरह की परेशानियां होने लगी है। जिसका असर उनकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ता है। ऐसे में अश्वगंधा आपके बेहद काम आ सकता है। 

शादीशुदा पुरुषों की इन कमियों को दूर करता है अश्वगंधा

शीघ्रपतन की समस्या
शीघ्रपतन पुरुषों में होने वाली एक आम समस्या है। इसमें शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आर्गेज्म से पहले ही स्पर्म निकल जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको इसके लिए अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। शीघ्रपतन की समस्या को ठीक करने के लिए अश्वगंधा बहुत ही फायदेमंद होता है। 

Advertisement

यौन इच्छा बढ़ाए
आजकल की लाइफस्टाल और काम-काज के चलते लोगों में तनाव, चिंता और टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन की कमी जैसी कई परेशानियां देखने को मिलती है और इन सभी समस्याओं के चलते पुरुषों में यौन इच्छा या यौन डिजायर में कमी आने लगती है। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन करने लाभकारी साबित हो सकता है।

टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन लेवल बढ़ाए
जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन लेवल डिसबैलेंस होता है उनमें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। इसका सीधा असर पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ पर पड़ती है। दरअसल, सेक्स हॉर्मोन में कमी आने से पुरुषों में यौन इच्छा कम होने लगती है। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन लेवल बढ़ाने के बेहद काम आता है। 

Advertisement

पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए 
आजकल इनफर्टिलिटी यानी बांझपन की समस्या से सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी परेशान रहते हैं। पुरुषों में बांझपन यानी इनफर्टिलिटी और नपुसंकता की समस्या को दूर करने के लिए अश्वगंधा के बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि साबित हो सकती है।

स्पर्म काउंट के लिए
पुरुषों में शीघ्रपतन के अलावा स्पर्म काउंट कम होने की समस्या भी काफी ज्यादा देखने को मिलती है। जिन लोगों में ये समस्या हो उन्हें अश्वगंधा का सेवन जरुर करना चाहिए। इसके सेवन से स्पर्म काउंट की संख्या तेजी से बढ़ेगी और साथ ही इनकी गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

यह भी पढ़ें... Long Ke Nuksaan: लौंग खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं नुकसान भी होते हैं, इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Weight Loss Tips: वीगन लोगों के लिए सिर दर्द बन गया है मोटापा? तो ये फूड्स खाएं, तेजी से पिघलेगी चर्बी!

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 August 2023 at 16:30 IST