Ash Gourd Juice: गर्मियों में क्यों पीना चाहिए पेठे का जूस?
Ash Gourd Juice Benefits in Hindi: क्या हम रोजाना पेठे का जूस पी सकते हैं? सफेद पेठे का जूस पीने के क्या फायदे हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Ash Gourd Juice Benefits in Hindi: गर्मियों में अक्सर उन चीजों को डाइट में जोड़ा जाता है, जिनकी तासीर बेहद ही ठंडी होती है। उन्हीं में से एक है पेठा। बता दें कि पेठे की तासीर बेहद ही ठंडी होती है। ऐसे में यदि गर्मियों में पेठे का जूस पिया जाए तो इससे न केवल शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है बल्कि शरीर को ठंडक भी मिलती है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि पेठे के जूस के फायदे क्या है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेठे का जूस पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। पढ़ते हैं आगे...
सफेद पेठे का जूस पीने के क्या फायदे हैं?
- पेठे के जूस में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो न केवल शरीर को ताकत दे सकते हैं बल्कि पाचन क्रिया को भी अच्छा बनाते हैं।
- यदि आप नियमित रूप से पेठे का जूस पीते हैं तो ये न केवल पेट की गर्मी का बाहर निकाल सकता है बल्कि अपच, एसिडिटी आदि समस्या से भी राहत दिला सकता है।
- यदि आप अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना चाहते हैं तो ऐसे में आप पेठे के जूस का सेवन कर सकते हैं।
- पेठे का जूस किडनी और लिवर को भी डिटॉक्स करने में उपयोगी है। ऐसे में हम गर्मियों में इसका सेवन कर सकते हैं।
- यदि आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं या पानी की कमी को शरीर में पूरा करना चाहते हैं तो ऐसे में पेठे का सेवन कर सकते हैं। पेठे के अंदर अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है।
- पेठे के जूस के सेवन से वजन को भी आसानी से घटाया जा सकता है। इसके अंदर आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में ये खून की कमी को भी पूरा करता है और व्यक्ति को लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
ये भी पढ़ें - Kiwi: कीवी फल कौन-कौन सी बीमारी में काम आता है?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।