अपडेटेड 25 August 2023 at 15:02 IST

Momos: क्या आप भी है मोमोज के शौकीन? तो हो जाएं सावधान! इन बीमारियों का है खतरा

बच्चे हों या बड़े हर कोई मोमोज बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसे खाकर कई बीमारियों को दावत दे रहे हैं। आइए जानते हैं मोमोज खाने से किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

Momos Side Effects For Health
Momos Side Effects For Health | Image: self

Momos Side Effects For Health: आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में चाइनीज डिश का काफी ज्यादा शौक देखने को मिलता है, वहीं अगर बात मोमोज की हो तो इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। क्या बच्चे क्या बड़े सभी बड़े ही चाव से मोमोज का मजा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोमोज खाना आपके सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है। दरअसल, ये कई बीमारियों को दावत देने का काम करता है। आइए जानते हैं ज्यादा मोमोज खाने से कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • मोमोज कौन से देश की डिश है?
  • मोमोज किस चीज से बनता है?
  • मोमोज खाने से किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है?

मोमोज कौन से देश की डिश है?

भारत में पिछले कुछ सालों में मोमोज की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। आज आलम ये हो चुका है कि हर कोई इसका शौकीन है इसका नाम सुनते ही उनके मुंह में पानी आने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में इतना ज्यादा खाया जाने वाला मोमोज एक चाइनीज फूड है। ये भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है, लेकिन ये एक चाइनीज फूड है।

मोमोज किस चीज से बनता है?

मोमोज आम तौर पर मैदे से बना होता है जिसमें कई तरह की अलग-अलग स्टफिंग भरी होती है। इसमें मांस, आलू, सब्जियां, टोफू, मशरूम, पनीर जैसी कई सारी चीजों की स्टफिंग भरकर तैयार की जाती है, लेकिन इन सभी मैदे की रोटी कॉमन होती है। 

Advertisement

मोमोज खाने से किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है?

बवासीर या पाइल्स
मोमोज को सूखा नहीं खाया जाता है बल्कि इसे एक तरह की खास लाल चटनी से खाया जाता है, जो आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, इसकी चटनी में बहुत ही ज्यादा मात्रा में लाल मिर्च होती है और इससे आपको बवासीर की दिकक्त होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। 

कमजोर हड्डियां
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि मोमोज मैदा का बना होता है और मैदा बनाने के लिए गेहूं से प्रोटीन और फाइबर को अलग कर दिया जाता है, जिसके चलते जब आप मोमोज के रूप में इसे खाते हैं तो ये मैदा शरीर में जाकर हड्डियों के कैल्शिम को सोखने लगता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

Advertisement

कैंसर
कई लोग मोमोज को टेस्टी बनाने के लिए इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामाइन (MSG) का प्रयोग करते हैं। इससे मोमोज टेस्टी तो हो जाते हैं, लेकिन ये हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापे की समस्या
मोमोज बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल किया जाता है जो मोटापे के बढ़ने की सबसे बढ़ी वजह बनता है। मैदा कोलेस्‍ट्रॉल और ब्‍लड में ट्राइग्‍लीसराइड बढ़ाने का भी काम करता है। 

यह भी पढ़ें... Unique Fruit: दुनिया का इकलौता फल जो खाता है इंसानों का मांस, बिना जानकारी के भारत में खूब खाया जाता है 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Pudina For Kidney: किडनी के लिए बड़े काम का है पुदीने का पत्ता, जानें इसके क्या-क्या हैं फायदे  

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 25 August 2023 at 15:01 IST